हमारे लिए अनमोल है फ्रीस्‍टाइल लिब्रे 2 प्‍लस- समीरा रेड्डी

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 अगस्त 2025। दुनिया की प्रमुख हेल्थकेयर कंपनी एबॅट ने आज फ्रीस्टाइल लिब्रे 2 प्लस सेंसर को लॉन्‍च किया है। यह कंपनी के फ्रीस्टाइल लिब्रे सेंसर पोर्टफोलियो में नया प्रोडक्‍ट है। यह इनोवेटिव डिवाइस  हर मिनट अपने आप ग्लूकोज रीडिंग्स सीधे आपके फोन पर प्रदान करता है, जिससे डायबिटीज से पीड़ित लोग पूरे आत्मविश्वास, सटीकता और आसानी से अपनी डायबिटीज को मैनेज कर सकते हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोग अपनी ग्लूकोज रीडिंग्स को स्कैन किए बिना देख सकते हैं और कम  या उच्च ग्लूकोज स्तर होने पर अपने कॉम्‍पैटिबल  स्मार्टफोन पर ऑटोमैटिक तरीके से अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं। भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज है, जो इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मधुमेह आबादी बनाता है।  यह चौंका देने वाली संख्या कॉन्‍टीन्‍युअस ग्लूकोज मॉनिटर (सीजीएम) जैसे सुलभ, वास्तविक समय के उपकरणों की तत्काल आवश्यकता पर जोर देती है। इससे लोगों को पूरे आत्मविश्वास और सक्रिय रूप से अपनी डायबिटीज मैनेज करने में मदद मिलती है। उचित थेरेपी के साथ ग्लूकोज मॉनिटरिंग, स्थिति को प्रबंधित करने और जटिलताओं को रोकने के लिये बेहद महत्‍वपूर्ण है। 

एबॅट के डायबिटीज डिवीजन, एशिया पैसिफिक के रीजनल मेडिकल अफेयर्स डायरेक्टर डॉ. केनेथ ली ने कहा, “एबॅट की अग्रणी फ्रीस्टाइल लिब्रे तकनीक दुनिया भर में सात मिलियन से अधिक लोगों के लिए मधुमेह प्रबंधन के तरीके को बदल रही है। हमें इस जीवन-बदलने वाले इनोवेटिव प्रोडक्‍ट को भारत में लाकर खुशी हो रही है, क्‍योंकि इसमें लोगों को स्थिति को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में सशक्‍त बनाने की अपार संभावनाएं हैं। फ्रीस्टाइल लिब्रे 2 प्लस का प्रदर्शन मजबूत सटीकता मानकों को पूरा करता है, जो सभी इच्छित रोगी समूहों और ग्लाइसेमिक रेंज के लिए विश्वसनीय ग्लूकोज रीडिंग्स सुनिश्चित करता है। यह लोगों को नियमित फिंगरस्टिक्स के बिना ग्लूकोज स्तर की निगरानी करने की स्वतंत्रता देता है, जिससे वे अधिक समझदारी से निर्णय ले सकते हैं।

अभिनेत्री एवं इंफ्लुएंसर समीरा रेड्डी कहती हैं, “मैंने हमेशा तकनीक की ताकत पर भरोसा किया है, लेकिन जब मेरी सास को डायबिटीज हुआ, तब मुझे असल में समझ आया कि सही डिवाइस कितना बदलाव ला सकता है। हम हमेशा उनके शुगर लेवल की चिंता में रहते थे, खासकर रात में या जब वे अकेली होती थीं। फ्रीस्टाइल लिब्रे 2 प्लस का इस्‍तेमाल करने पर सब कुछ बदल गया। इसके सटीक अपडेट, अलार्म और ट्रेंड्स पर नजर रखने की सुविधा ने हमें राहत दी। मैं काम के लिए बाहर होती थी, फिर भी मुझे पता था कि वे ठीक हैं। अब वे ज्यादा आत्मविश्वास और आजादी महसूस करती हैं। यह डिवाइस हमारे लिए अनमोल है।

Leave a Reply

Next Post

दिल की बातें साफ़गोई से पेश करता है कोक स्टूडियो भारत का हिंदी गीत ‘अर्ज़ किया है’

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 अगस्त 2025। कोक स्टूडियो भारत अपने तीसरे सीजन के पांचवें गाने “अर्ज़ किया है” के साथ भारत की समृद्ध संगीत परंपराओं का जश्न मना रहा है। इस खूबसूरत हिंदी गीत में मशहूर सिंगर-सॉन्गराइटर अनुव जैन ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने इस गाने को […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत