प्रियंका गांधी का मोदी पर हमला, कहा- मोदी के पास विदेश जाने का समय, लेकिन किसानों के लिए नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायबरेली 21 फरवरी 2022। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ को निशाने पर लिया। कहा कि नरेंद्र मोदी के पास विदेश जाने का समय है, लेकिन किसानों के पास जाने का समय नहीं है। सीएम योगी बुलडोजर और गर्मी निकालने की बात करते हैं, इससे जनता का क्या फायदा। कहा, मेरे पिता जी या परिवार के सदस्य जब प्रधानमंत्री थे, तब किसानों के दरवाजे पर जाते थे। वह रविवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने रायबरेली शहर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.मनीष चौहान के समर्थन में रोड शो भी निकाला। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक ऊंचाहार के रामलीला मैदान, गौरा में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जनता बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार से परेशान है।

वहीं सत्ताधारी दल के लोग बुलडोजर व गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं। इससे जनता का क्या भला होने वाला है। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जगतपुर कस्बे में स्टेट बैंक के पास एक नुक्कड़ सभा में प्रियंका ने कहा कि जब मेरे पिताजी व घर के सदस्य प्रधानमंत्री थे, तब किसानों के दरवाजे पर जाया करते थे। आज के प्रधानमंत्री को घर से निकलने का मौका नहीं है। जबकि विदेश टहलने का भरपूर समय मिल रहा है। कहा कि एक मंत्री के बेटे ने किसानों पर सरेआम गाड़ी चढ़ा दी, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। देश के प्रधानमंत्री को वहां जाने का मौका नहीं मिला।

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका ने कहा कि मोदी जी चीन, जापान, पाकिस्तान व ब्रिटेन गए, लेकिन एक साल से चल रहे किसान आंदोलन में काफी किसान शहीद हो गए, लेकिन किसानों से मिलने नहीं गए। जेवर एयरपोर्ट बन रहा है। राशन बंट रहा है, लेकिन चुनाव बाद कुछ नहीं मिलेगा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने शहर में रोड शो निकाला और कहा कि रायबरेली कांग्रेस का गढ़ ही रहेगा। भाजपा यहां पर कमल नहीं खिला पाएगी। भाजपा रायबरेली को दूसरे चरित्र और दूसरी आंख से देखती है। हाथरस कांड में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। यूपी चुनाव के साथ-साथ वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

Leave a Reply

Next Post

दूरदर्शी भारत का भविष्य देखने वाले लोककल्याणकारी राजा थे शिवाजी : रजनीश शुक्ल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वर्धा, 21 फरवरी, 2022 । छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्‍य में महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज दूरदर्शी भारत का भविष्य देखने वाले लोककल्याणकारी राजा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान