नागपुर फैक्ट्री में बड़ा हादसा: बिहार के 6 मजदूरों की मौत, टेस्टिंग के दौरान फटी पानी की टंकी; 9 की हालत गंभीर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नागपुर 20 दिसंबर 2025। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार (19 दिसंबर) को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बुटीबोरी MIDC क्षेत्र स्थित अवादा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड की सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। 

कैसे हुआ हादसा

हादसा सुबह करीब 9:30 बजे उस वक्त हुआ, जब फैक्ट्री परिसर में मजदूर पानी की टंकी के पास कंस्ट्रक्शन कार्य कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, टंकी की टेस्टिंग के दौरान हाई प्रेशर बनने से टंकी अचानक फट गई। टंकी के फटते ही उसका ढांचा पानी के साथ ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान पश्चिम चंपारण के अरविंद कुमार ठाकुर (28) व बुलेट कुमार / इंद्रजीत शाह (30), पहाड़पुर के अशोक पटेल (42), मुजफ्फरपुर के अजय पासवान (26), सुधांशु कुमार साहनी (36) और शमीम अंसारी (42) के रूप में हुई है। 

घायल मजदूरों की हालत

घायलों में मुजफ्फरपुर के करजा इलाके के गबसरा गांव निवासी प्रकाश कुमार की हालत गंभीर है। उनके पैर में फ्रैक्चर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। 

मुआवजे का ऐलान 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार के रहने वाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की। इसके अलावा, संबंधित कंपनी अवादा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड ने प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹30 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से बीमार चल रही थीं विद्यावती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 20 दिसंबर 2025। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि विद्यावती लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी