‘तीन कैच टपकाने के बाद…’, कप्तान गिल ने इन पर हार का फोड़ा ठीकरा, मैच के हीरो रोहित ने कही यह बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 मई 2025। आईपीएल 2025 में एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। इस हार के साथ गुजरात की टीम आईपीएल से बाहर हो गई। अब मुंबई का सामना क्वालिफायर दो में पंजाब किंग्स से होगा। लीग से बाहर होने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने हार का ठीकरा अपने फील्डर्स पर फोड़ा है। गिल ने कहा कि पावरप्ले में तीन कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं होता।

मुंबई ने रोहित शर्मा की 81 रन और जॉनी बेयरस्टो की 47 रन की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले साई सुदर्शन के 80 रन के बावजूद गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

पावरप्ले में कैच छोड़ना घातक साबित हुआ’
भारत के नए टेस्ट कप्तान गिल ने कहा, ‘आखिरी तीन चार ओवर हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन यह अच्छा मैच था। तीन कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं होता, खासकर पावरप्ले में।’ गुजरात की फील्डिंग बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाए। इनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव (20 गेंद में 33 रन) के थे। रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिए डेब्यू करने वाले कुसाल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया।

‘सुदर्शन और सुंदर ने अच्छी बल्लेबाजी की’
गिल ने कहा, ‘गेंदबाजों के लिए नियंत्रण करना आसान नहीं होता। हमारा संदेश साफ था कि अपने हिसाब से खेलो। सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर से यही कहा गया था। आखिरी दो तीन मैच हमारे पक्ष में नहीं गए लेकिन टीम को खासकर साइ को शानदार प्रदर्शन का श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत ही बढिया खेला। इस पिच पर 210 का स्कोर अच्छा होता।

जीवनदान का पूरा फायदा उठाना चाहते थे रोहित
वहीं ‘प्लेयर आफ द मैच’ रहे रोहित शर्मा ने कहा कि वह अपनी पारी में मिले जीवनदानों का पूरा फायदा उठाना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस सीजन सिर्फ चार अर्धशतक बनाए। मैं और अर्धशतक बनाना चाहता था। मुझे एलिमिनेटर खेलने का महत्व पता है। यह जीत टीम प्रयासों से मिली है। जब भी मैं खेलता हूं तो लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करना ही होता है। इस मैच में किस्मत ने मेरा साथ दिया और मुझे पता था कि इसका पूरा फायदा उठाना है। मुझे खुशी है कि ऐसा कर सका और टीम को अच्छी स्थिति में ला पाया। हमें पता था कि ओस गिरने के बाद यह काफी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

क्वालिफायर दो पर हार्दिक का बयान
हार्दिक ने कहा, ‘मैंने स्कोरबोर्ड को देखा और बस सोचा कि क्या हम अंत में कुछ अतिरिक्त रन बचा सकते हैं, क्योंकि मेरे पास गेंदबाज तो थे, लेकिन उन्हें बचाने के लिए कुछ अतिरिक्त रन देना चाहता था। बुमराह को इसी वजह से 18वें ओवर में गेंदबाजी दी। बुमराह का आना और 18वां ओवर फेंकना महत्वपूर्ण था और इससे रन और गेंद के बीच अंतर बड़ा हो गया।’ एक जून को पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर-दो को लेकर तैयारी के बारे में हार्दिक ने कहा, ‘इस मैच से निकलकर अच्छी तरह से उबरना बहुत महत्वपूर्ण होगा।’ 

Leave a Reply

Next Post

हरदोई में बड़ा हादसा... बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, छह की मौत और पांच घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हरदोई 31 मई 2025। हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां शादी समारोह से लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, पाली से मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव बरात गई थी। सुबह तड़के बरात से वापस पाली आ रही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप