लालबाग में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे ध्वजारोहरण, आज की गई अंतिम रिहर्सल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ में इस बार गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जगदलपुर के लालबाग में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दिन 26 जनवरी को ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसको लेकर मंगलवार को अंतिम रिहर्सल की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे ने परेड की सलामी ली। अधिकारियों ने समय से पहले सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। 

इस वर्ष परेड की कमान डीएसपी अनिल कुर्रे कर रहे हैं। वे 14 टुकड़ी को कमांड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। वहीं विभागों की शासकीय योजनाओं से सम्बंधित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा उपस्थित थे। 

कोविड के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं
राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड के चलते विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के पालन करने कहा गया है। साथ ही स्कूलों बच्चों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने के भी निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसके बाद भी जगदलपुर में होने वाले समाारोह के लिए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल कराई गई है। 

Leave a Reply

Next Post

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर राजभवन में बैठक संपन्न, संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 जनवरी 2023। राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य पर राजभवन में ध्वजारोहण […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण