बिलासपुर में बुजुर्ग महिला को मार डाला: घर पर सो रही थी तभी हमलावरों ने सिर और चेहरे को कुचला, खून से लथपथ मिली लाश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 24 अप्रैल 2023। बिलासपुर में एक बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। रविवार की देर रात हमलावरों ने उसके घर में घुस कर पत्थर से सिर और चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया है। सुबह महिला की लाश देखकर लोगों को जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। ग्राम मानपुर में रहने वाली रूपा जगत (60) रोजी मजदूरी करती थी। महिला का मंझला बेटा कमाने खाने के लिए गुजरात गया है। बेटे का परिवार बाजू में ही रहता है। वहीं वृद्धा घर में अकेली रहती थी। सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने आंगन में उसकी लाश देखी। आंगन में घसीटने और महिला के सिर और चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है।

कमरे से घसीटकर लाए बाहर और फिर की हत्या

बताया जा रहा है कि महिला रात में कमरे में सो रही थी। घर में घुसे हत्यारों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए घसीट कर आंगन में लाए और फिर उसके ऊपर पत्थर से हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस हत्यारों का सुराग लगा रही है।

दो बेटों की मौत, अनुकंपा नियुक्ति के बाद बाहर रहता है परिवार

टीआई उत्तम साहू ने बताया कि महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटों में दो सरकारी नौकरी में थे। बड़े और छोटे बेटे की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। लिहाजा उनका परिवार बाहर रहता है। मंझला बेटा और परिवार के सदस्य भी गांव में अलग रहते हैं। पुलिस हत्या के इस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, बच्चे की मौत, 5 घायल: 3 की हालत गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सरगुजा 24 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बारातियों से भरी पिकअप पलट गई है। हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में हुआ […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र