सेब के जूस पीने के अनेको फायदे, पेट की चर्बी को कम करेने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार, आज से शुरू करें सेवन

शेयर करे

बिलासपुर 07 मई 2023। फल खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. शरीर को इसके कई फायदे मिलते हैं. सेब खाना जितना फायदेमंद होता है, उतना ही सेब का जूस पीना भी लाभकारी होता है. सेब के जूस में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. इसके सेवन से आपको सबसे ज्यादा आयरन प्राप्त होगा. साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, ई, फाइबर, राइबोफ्लेविन आदि भी मौजूद होते हैं, जो शरीर के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।

जन कम करने में सहायक: हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार सेब में उच्च मात्रा में फाइबर और पानी पाया जाता है. सेब का जूस मोटापा कम करने में बहुत मददगार होता है. इसके नियमित सेवन से वजन कम होता है।

हार्ट को मजबूत बनाए: अगर किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है तो हार्ट डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है. हाई कोलेस्ट्रोल दिल की समस्याओं और क्रोनिक डिजीज को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है. रोजाना सुबह सेब का रस पीने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इससे हार्ट स्वस्थ रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद: सेब का जूस आंखों के लिए बेहद फायदेमंदहोता है. सेब में विटामिन ए अधिक होता है, जो आंखों की दृष्टि को बढ़ाता है. एक गिलास सेब का जूस प्रतिदिन पीने से आंखों से संबंधित बीमारियों और जटिलताओं से बचाव हो सकता है।

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद: सेब के रस में एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो श्वसन कार्यों में सुधार करते हैं. इससे फेफड़ों से संबंधित समस्या भी नहीं होती हैं. यह अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है. अस्थमा के अटैक को कम करने के लिए अस्थमा के मरीजों को सेब के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

पाचन शक्ति बढ़ाए: हर किसी के शरीर में सेब का असर अलग तरीके से हो सकता है. लेकिन अधिकांशतः यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है. इसके नियमित सेवन से पाचन शक्ति मजबूत है. पेट का डाइजेशन भी अच्छा रहता है।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा: इंदौर से डोंगरगांव जा रही बस पुल से गिरी, 22 लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   खरगोन 09 मई 2023। मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे, 9 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज