बड़ी राहत: …कल से 50 रुपए किलो के भाव पर बेचा जाएगा टमाटर, नेपाल से आ रहा 5 टन टमाटर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 अगस्त 2023।  नेपाल से आयातित करीब 5 टन टमाटर अभी रास्ते (पारगमन) में है और उत्तर प्रदेश में इसकी बिक्री वीरवार को 50 रुपये प्रति किलोग्राम के रियायती भाव पर की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (NCCF ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनसीसीएफ ने नेपाल से 10 टन टमाटर के आयात का अनुबंध किया है। एनसीसीएफ आयात के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर की घरेलू खरीद भी कर रही है और उपभोक्ताओं को इसकी बिक्री रियायती दर पर कर रही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के निर्देश के बाद एनसीसीएफ खुदरा स्तर पर ‘हस्तक्षेप’ कर रही है। एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा, ‘‘हमने नेपाल से 10 टन टमाटर आयात का अनुबंध किया है। इसमें से 3-4 टन मंगलवार को उत्तर प्रदेश में वितरित किया गया। लगभग पांच टन… पारगमन में है और इसकी बिक्री वीरवार को उत्तर प्रदेश में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि टमाटर जल्दी खराब हो जाता है। इस वजह से देश के अन्य हिस्सों में इसकी बिक्री नहीं की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में आयातित और स्थानीय रूप से खरीदे गए टमाटर दोनों को खुदरा दुकानों के साथ-साथ चुनिंदा स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में देश के प्रमुख उत्पादक राज्यों से खरीदा गया टमाटर 50 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जा रहा है। 

नेपाल से टमाटर के आगे आयात के बारे में पूछे जाने पर जोसेफ चंद्रा ने कहा, ‘‘नेपाल से आयात क्रमबद्ध तरीके से किया जाएगा क्योंकि कुछ राज्यों की मंडियों में घरेलू आवक शुरू हो गई है।” उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में टमाटर की नई फसल की आवक थोक मंडियों में शुरू हो गई है और कीमतें भी कम हो रही हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की अखिल भारतीय औसत थोक कीमत 15 अगस्त को घटकर 88.22 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि एक महीने पहले यह 97.56 रुपये प्रति किलोग्राम थी। आंकड़ों से पता चलता है कि इसी तरह, टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत एक महीने पहले के 118.7 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर अब 107.87 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है।  

Leave a Reply

Next Post

‘जब तक लूटे गए हथियार बरामद नहीं होते, तब तक राज्य में नहीं आएगी शांति’, बोले कांग्रेस सांसद गोगोई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 16 अगस्त 2023। मणिपुर में लगातार अशांति का माहौल है। जैसे ही लगता है कि राज्य में तनाव कम हो रहा है वैसे ही हिंसा फिर भड़क जाती है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बुधवार को कहा कि जब तक लूटे गए छह हजार हथियार […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत