अमृतसर: डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अमृतसर 28 अगस्त 2021। कोरोना की वजह से पिछले डेढ़ साल से बंद जलियांवाला बाग शनिवार को आम जनता के लिए खोला जाएगा। पंजाब सरकार ने 20 करोड़ रुपये खर्च जलियांवाला बाग को संवारा है।  जलियांवाला बाग का नवीनीकरण पिछले साल पूरा होना था। कोविड की वजह से यह काम जहां था वहीं रुक गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को एक वर्चुअल कार्यक्रम से इसका उद्घाटन करेंगे।  ऐतिहासिक बाग को आम जनता और सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। पहले बाग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता लेकिन अब यह देर शाम तक खुलेगा। जलियांवाला बाग के अंदर खुले कुएं को रेनोवेट कर दिया गया है। यह वही कुआं है जिसमें अंग्रेजी सेना की गोलियों से बचने के लिए लोगों ने कूदकर जान दे दी थी।

कुएं के चारों और एक गलियारा बनाया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए कांच भी लगाया गया है। कुएं से कुछ आगे एक दीवार है। इस दीवार पर आज भी गोलियों के निशान मौजूद हैं।

सैलानी देखेंगे डिजिटल डाक्यूमेंट्री

जलियांवाला बाग में एक थिएटर का निर्माण किया गया है। एक साथ 80 लोगों की क्षमता वाले इस थिएटर में डिजिटल डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसके लिए जलियांवाला बाग नरसंहार पर डिजिटल डाक्यूमेंट्री तैयार की गई है। इसमें गेट से अंग्रेजी सेना के प्रवेश से लेकर जलियांवाला बाग में बैठे बेकसूर लोगों पर गोलियां चलाने तक का वाकया कैद है। इससे पहले अमिताभ बच्चन की आवाज में पहले लाइट एंड साउंड शो सैलानियों को दिखाया जाता था।

शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर किया पेंट

अंतरराष्ट्रीय सरव कंबोज समाज के लोग शुक्रवार को सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान अमरबीर सिंह ढोट के नेतृत्व में जलियांवाला गेट के बाहर लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को साफ करने पहुंचे। कंबोज समाज के लोगों ने पहले इसकी सफाई की और फिर खुद उस पर पेंट किया। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि जलियांवाला बाग के रेनोवेशन पर 20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए पर शहीद की प्रतिमा को पेंट करना ठीक नहीं समझा गया। 

Leave a Reply

Next Post

24 घंटे में एक करोड़ टीके लगने से खुश हुईं डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक, बोलीं- यह ऐतिहासिक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 अगस्त 2021। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ तेज गति से टीकाकरण अभियान चल रहा है। शुक्रवार को पहली बार देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं। वहीं भारत द्वारा इस शानदार लक्ष्य को प्राप्त करने […]

You May Like

3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही....|....पुणे में 20 मार्च से लगेगा ‘गौ टेक 2026’ का महाकुंभ....|....कुवैत छोड़ते वक्त रो पड़ीं उर्वशी रौतेला....|....‘वेल्ली’ बनकर अदाह शर्मा ने बढ़ाया सस्पेंस....|....अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी