दिल, दिमाग और डर—तीनों को झकझोरेगी ‘पंख होते तो उड़ जाते’

admin
शेयर करे

‘पंख होते तो उड़ जाते’ का ट्रेलर बना मिस्ट्री का दरवाज़ा

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 अप्रैल 2026। मुंबई में आयोजित एक ग्लैमरस इवेंट में अपकमिंग फिल्म पंख होते तो उड़ जाते का ट्रेलर और म्यूज़िक लॉन्च किया गया, जिसने आते ही सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त माहौल बना दिया। सुदेश बेरी, शहबाज़ ख़ान  और अवतार गिल जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने इवेंट को खास बना दिया, वहीं मुख्य अतिथि अनूप जलोटा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से शाम को और यादगार बना दिया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की रहस्यमयी कहानी, इंटेंस बैकग्राउंड स्कोर और ट्विस्ट से भरपूर दृश्यों ने दर्शकों और मीडिया का ध्यान खींचा। फिल्म का म्यूज़िक रेड रिबन म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ हुआ, जिसके गाने “बिजली हूं मैं” और “नज़रों ने तेरी मुझसे” पहले ही चर्चा बटोर रहे हैं।

दिवंगत निर्देशक शिवा त्रिपाठी की यह फिल्म टीम के लिए बेहद भावनात्मक प्रोजेक्ट है। लॉन्च के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। निर्माता सैम पटेल ने कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सपना है, जो शिवा त्रिपाठी के जुनून का नतीजा है। हमें भरोसा है कि दर्शक इसके सस्पेंस और इमोशन्स से जुड़ेंगे।” 1 मई 2026 को रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म अपने दमदार कंटेंट और स्टारकास्ट के साथ दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

सिमरन बग्गा का “Saa-E-Yaa” दिलों को छूने को तैयार

शेयर करेसिमरन बग्गा का “Saa-E-Yaa” छूएगा जज़्बात “Saa-E-Yaa” से सिमरन बग्गा का नया धमाका (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 अप्रैल 2026। सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर म्यूज़िक और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग में अपनी अलग पहचान बना रहीं सिमरन बग्गा अब अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ के साथ दर्शकों को […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ