इंग्लैंड दौरे पर दो वार्म-अप मैच खेलेगी टीम इंडिया, सामने आया शेड्यूल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 अप्रैल 2022। भारतीय टीम को जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। जो एक टेस्ट भारतीय टीम खेलेगी, वह 2021 में हुई सीरीज का रीशेड्यूल मैच है। 2021 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का एक मैच कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया इस दौरे पर दो प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी। यह मैच डर्बीशायर और नॉर्थैम्पटनशायर के खिलाफ खेले जाएंगे। पहला टी-20 प्रैक्टिस मैच एक जुलाई को डर्बी के इनकोरा काउंटी और दूसरा प्रैक्टिस मैच तीन जुलाई को नॉर्थैम्पटन के काउंटी ग्राउंड में खेले जाएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों प्रैक्टिस मैचों की तारीख भारतीय टीम के टेस्ट मैच से क्लैश हो रही है। दौरा का एकमात्र टेस्ट एजबेस्टन में एक से पांच जुलाई के बीच खेला जाएगा। पिछले साल यही टेस्ट मैनचेस्टर में होना था, जिसे भारतीय टीम के कुछ स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्थगित किया गया था।

टी-20 सीरीज की शुरुआत सात जुलाई से होगी। पहला मैच साउथैम्पटन में खेला जाएगा। वहीं, अगले दो मैच नौ जुलाई को बर्मिंघम और 10 जुलाई को नॉटिंघम में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगी। पहला मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स और तीसरा मैच 17 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: पंजाब की उम्मीदों पर फिरा पानी, हार्दिक ने रोमांचक जीत के बाद दिया दिल मोहने वाला बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी टीम गुजरात टाइटंस ने जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। शुक्रवार को पंजाब के खिलाफ खेले गए आखिरी ओवर के रोमांचक मुकाबले में टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र