विधानसभा चुनाव 2025: अबकी बार NDA डबल सेंचुरी पार… बिहार में RJD हाफ, VIP साफ, कांग्रेस को तो ‘पंजा’ भी नहीं मिला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 14 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना हो रही है और अब तक आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है. शुरुआती रुझानों में एनडीए 200 पार करती नजर आ रही है. अब देखना ये है कि बिहार के ‘सियासी क़िले’ पर किसका कब्जा हो पाता है. यहां पर गौर करने वाली बात ये भी है कि अब तक आए नतीजों में नीतीश कुमार की जेडीयू सबसे बड़ी के तौर पर आगे बढ़ रही है।

एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है. नीतीश कुमार ने मतगणना से पहले ही जोश-ओ-खरोश के साथ जीत का दम भर दिया था, तो वहीं तेजस्वी यादव ने भी 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया है।

एग्जिट पोल में महिलाओं और ओबीसी का समर्थन एनडीए को मिलने की संभावना जताई गई है. एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को महिलाओं, ओबीसी और ईबीसी वर्ग का मजबूत समर्थन मिला है. चुनाव नतीजे तय करेंगे कि सत्ता नीतीश की रहेगी या तेजस्वी बिहार के मुस्तकबिल की नई कहानी लिखेंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती और इसके बाद EVM की गिनती हो रही है. 243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैं. वोटों की गिनती के मद्देनजर प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए हैं. चुनाव आयोग भी अपने स्तर पर सभी तरह की तैयारियां कर चुका है।

मंत्री संतोष कुमार बोले- बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ेगा

बिहार चुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि वे बिहार की जनता को नई सरकार के गठन के लिए धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे भी विकास की राह पर बढ़ता रहेगा और नई सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करने की जिम्मेदारी के साथ काम करेगी। संतोष कुमार ने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे और जल्द ही शपथ लेंगे. उन्होंने कहा कि जनता ने NDA को जो जनादेश दिया है, वह बड़ी जिम्मेदारी के साथ आया है और सरकार इस भरोसे पर खरा उतरेगी।

बिहार रुझानों पर बोले केरल BJP प्रमुख राजीव चंद्रशेखर बोले- जनता ने विकास को चुना

बिहार चुनाव 2025 के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक शानदार जनादेश दिया है. उन्होंने कहा कि लोग साफ तौर पर यह दिखा रहे हैं कि वे विकास, बेहतर कानून-व्यवस्था, अवसरों और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं, जो NDA सरकार पिछले कई वर्षों से देती आ रही है।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार में NDA की बड़ी बढ़त यह दिखाती है कि जनता राज्य में पिछले कई वर्षों में हुए काम को आगे बढ़ाना चाहती है. उन्होंने इसे पूरे देश के लिए एक संदेश बताया और कहा कि कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों को समझ लेना चाहिए कि पुरानी तरह की राजनीति का समय खत्म हो चुका है।

 बिहार चुनाव को लेकर बोले शशि थरूर- ‘यह चिंताजनक है, आत्मनिरीक्षण की जरूरत’

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को ‘बेहद निराशाजनक’ बताया, क्योंकि एनडीए राज्य में फिर से सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “यह बिल्कुल साफ है कि एनडीए को भारी बढ़त हासिल है. यह निश्चित रूप से बेहद निराशाजनक है और अगर यही आखिरी नतीजा होता है, तो मुझे लगता है कि गंभीर आत्मनिरीक्षण की जरूरी होगी और मेरा मतलब सिर्फ़ आत्मनिरीक्षण, बैठकर सोचना नहीं है, बल्कि यह भी स्टडी करना है कि क्या गलत हुआ, क्या रणनीतिक, संदेशात्मक या संगठनात्मक गलतियां थीं।

उन्होंने आगे कहा, “मैंने बिहार में प्रचार नहीं किया. मुझे बिहार में प्रचार के लिए बुलाया नहीं किया गया था, इसलिए मैं आपको कोई जमीनी जानकारी नहीं दे सकता. लेकिन मैं लोगों से बात कर रहा हूं. हमारी पार्टी के नेताओं को इस बात का गंभीर विश्लेषण करना चाहिए कि कहां चूक हुई।

जेडीयू दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल, लड्डू बांटे जा रहे

बिहार विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) की भारी जीत के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के समर्थकों ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया. जेडीयू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और इस पल का आनंद लिया. पार्टी नेता छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी कार्यालय में होली और दिवाली मना रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

स्पेशल कैम्पेन 5.0 में कोल-लिग्नाइट कंपनियों में लगातार तीसरे वर्ष नंबर 1 रहा एसईसीएल

शेयर करेसफाई, स्क्रैप निस्तारण एवं सोशल मीडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मान. केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा किया गया सम्मानित स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी मिला सम्मान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 14 नवंबर 2025। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को कोयला मंत्रालय, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप