अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 अगस्त 2022। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 3 अगस्त को अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे काफी समय से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वो अपने परिवार के पास बेहतर देखभाल के लिए लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, अभिनेता का निधन मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हुआ है।मिथिलेश चतुर्वेदी लंबे समय से टीवी और बॉलीवुड से जुड़े हुए थे।

दामाद ने शेयर किया भावुक पोस्ट
मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है। आशीष चुतर्वेदी ने फेसबुक पर मिथिलेश की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

कौन थे मिथिलेश चतुर्वेदी?
मिथिलेश के निधन की खबर आने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई हैरान है। बता दें कि मिथिलेश चतुर्वेदी ने अपने सफर के दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन संग कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’, मनोज बाजपेयी अभिनीत ‘सत्या’, शाहरुख खान स्टारर ‘अशोका’ समेत ‘ताल’, अभिषेक बच्चन की ‘बंटी और बबली’, ऋतिक रोशन अभिनीत ‘कृष’ और सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ में देखा गया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई… मिल गया’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था।

स्कैम 1992 से किया था डिजिटल डेब्यू
यूं तो मिथिलेश चतुर्वेदी ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘भाई भाई’ से की थी। इसके बाद उन्होंने सत्ता, ताल, फिजा, रोड, कोई मिल गया, गांधी माय फादर और बंटी बबली जैसी फिल्मों में काम किया। यदि डिजिटल डेब्यू की बात करें तो मिथिलेश ने 2020 में आई फेमस वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। इन सबके अलावा वह थिएटर में भी काफी एक्टिव थे। 

Leave a Reply

Next Post

'मैं नरेंद्र मोदी से डरता नहीं हूं', यंग इंडियन का ऑफिस सील करने पर बोले राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 अगस्त 2022। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं और देश की रक्षा के लिए अपना काम जारी रखेंगे। राहुल गांधी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब प्रवर्तन निदेशालय द्वारा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान