बादशाह के ‘सनक’ पर होगी एफआईआर, महाकाल के पुजारी महादेव के साथ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल से भड़के

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 19 अप्रैल 2023। रैपर बादशाह के नए एलबम को लेकर संतों, महंतों और महाकाल मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति दर्ज की है। रैपर बादशाह ने अपने एक गाने में भगवान भोलेनाथ का नाम लेते हुए कुछ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है। उनके एलबम को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारियों के साथ ही संत-महंतों ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। पुजारियों का कहना है कि यदि भगवान शिव का नाम लेना ही है तो उनके भजन बनाओ और इसे खूब चलाओ, लेकिन खुद की प्रसिद्धि के लिए भगवान के नाम का गलत उपयोग किया तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

अखंड हिंदू सेना के संस्थापक एवं महामंडलेश्वर आचार्य शेखर ने इस गाने पर आपत्ति लेते हुए कहा है कि कोई भी गाना बनाओ हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हमारे देवी देवताओं का नाम आदर सम्मान से लिया जाना चाहिए। यदि इनके नाम और उनके सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किया जाता है, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जबकि परमहंस अवधेशपुरी महाराज ने इस गाने पर आपत्ति लेते हुए कहा है कि गाने में कई आपत्तिजनक शब्द है, जिसे भगवान शिव के पावन नाम के साथ लेना सरासर गलत है। रैपर बादशाह को चाहिए कि वह या तो का गाना बना ले या फिर भगवान शिव के भजन। अगर भगवान का नाम लेकर इस तरह का घटिया प्रयोग किया जाता है तो यह सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाना होगा, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वहीं, श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरू ने बताया कि भगवान भोलेनाथ किसी के उपयोग की वस्तु नहीं है, जिनके नाम का सही और गलत कहीं भी उपयोग कर प्रसिद्धि पाई और उन्हें भूल गए। उन्होंने कहा कि  पूर्व में भी मेरे द्वारा ऐसे कई विषयों पर आपत्ति जताई गई थी और आज भी मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि अश्लील शब्दों के साथ भगवान भोलेनाथ का नाम लेना भी पाप है। मैं इस गाने पर आपत्ति जताता हूं और यह चेतावनी भी देता हूं कि यदि जल्द से जल्द इस गाने से भगवान भोलेनाथ का नाम नहीं हटाया गया और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो फिर बादशाह के खिलाफ थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी। वहीं, हिंदूवादी नेता अंकित चौबे ने बताया कि सनातन धर्म कोई खिलौना नहीं है जिसका उपयोग कोई भी व्यक्ति अपने स्वार्थ के हिसाब से करेगा। हमने पूर्व में भी सनातन धर्म की रक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं यदि इस गाने से भगवान भोलेनाथ का नाम नहीं हटाया जाता तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

यह है गाने का विवादित हिस्सा
बादशाह के गाने के अंतरे में बोल है, ज्ञान बांटता फिरूं… इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाने के बोल हिट पर हिट में मारता फिरूं… तीन-तीन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है।

Leave a Reply

Next Post

भेंट-मुलाकात रायपुर पश्चिम विधानसभा : मुख्यमंत्री बघेल ने 121 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्याे की दी सौगात

शेयर करेसौंदर्यीकरण, जन सुविधाओं एवं निर्माण से संबंधित अनेक कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 121 करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें 118 […]

You May Like

डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट....|....नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री....|....जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास....|....कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी....|....भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे....|....दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव नहीं....|....बाल शोषण-दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर सरकार सख्त....|....कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने पर घमासान....|....जांजगीर में 32 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी....|....थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी