जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका में तीसरी बार लिया पंजा, शेन वॉर्न-एंडरसन जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जनवरी 2023। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में छह विकेट निकाले। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 176 रन पर आउट कर दिया। इस मैच में सभी 20 विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मैका था, जब सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। इससे पहले 2018 में दक्षिण अफ्रीका और 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा हुआ था। उन दोनों मुकाबलों में भी बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी। इस पारी में छह विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर बुमराह टेस्ट में 38 विकेट ले चुके हैं। इस देश में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों की सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में अनिल कुंबले 45 विकेट के साथ पहले और जवागल श्रीनाथ 43 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजाीलैंड) में छठी बार पांच विकेट लिए हैं। इस मामले में वह सिर्फ कपिलदेव से पीछे हैं, जिन्होंने सेना देशों में सात बार पंजा झटका है। भगवत चंद्रशेखर और जहीर खान ने भी सेना देशों में छह बार पांच विकेट लिए थे।

दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने के मामले में भी बुमराह ने जवागल श्रीनाथ की बराबरी कर ली है। दोनों ने अफ्रीकी धरती पर तीन बार यह कारनामा किया है। न्यूलैंड्स के मैदान में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी की सूची में बुमराह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वह अब तक इस मैदान में 18 विकेट ले चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड के कोलिन ब्लिथ 25 विकेट के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

निर्माता निर्देशक मुकेश मोदी की फिल्म "पॉलिटिकल वॉर" का टीज़र हुआ जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 07 जनवरी 2024। पुरस्कार विजेता निर्माता निर्देशक मुकेश मोदी की बॉलीवुड फिल्म “पॉलिटिकल वॉर” का टीज़र ज़ूम ऐप के द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज़ किया गया, उस समय सैकड़ो लोग ऑनलाइन थे। रितुपर्णा सेन गुप्ता, प्रशांत नारायण, अमन वर्मा, मिलिंद गुणाजी, स्वीटी वालिया के अभिनय से सजी फ़िल्म […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'