राजवीर देओल और पालोमा की सादगी और आकर्षण ने दिल जीता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 सितम्बर 2023। अवनीश बड़जात्या निर्देशित पहली फिल्म दोनों  का ट्रेलर  रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर खूब प्यार बटोर रहा है। इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले राजवीर देओल और पलोमा को भी उनकी सादगी और आकर्षण के लिए काफी सराहना मिली। खैर, नेटिज़न्स को ट्रेलर में देखी गई यह ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी पसंद आ रही है।  लोग अवनीश की तारीफ करते नहीं चूक रहे हैं उनका मानना है कि अवनीश ने  राजश्री के फॅमिली ओरिएंटेड फिल्म की परम्परा को बरक़रार  रखा है। हलाकि दोनों का ट्रेलर लांच किसी फॅमिली सेलिब्रेशन से काम नहीं था जहाँ  पलोमा के साथ कुछ भावनात्मक क्षण आए, जबकि उनकी मां पूनम ढिल्लों को गर्व महसूस हुआ। जहां सनी देओल बहुत खुश लग रहे थे, वहीं राजवीर काफी अभिभूत थे, लेकिन कुल मिलाकर, मेघना और देव को प्रशंसकों ने मंजूरी दे दी है।  

     15 अगस्त को राजश्री प्रोडक्शन के 76 साल पुरे हो रहे हैं, और दोनों यह राजश्री की सेलिब्रेशन फिल्म है। देश का सबसे पुराना प्रोडक्शन हाउस अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहा है क्योंकि अब राजश्री की चौथी पीढ़ी औउइसके कमान को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड अपनी 59वी फिल्म जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं “दोनों” जिसका निर्देशन अवनीश एस बड़जात्या ने किया हैं, वहीं कमल कुमार बड़जात्या, स्वर्गीय राजकुमार बड़जात्या और अजीत कुमार बड़जात्या ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के लिए क्रिएटिव प्रोडक्शन का नेतृत्व सूरज आर. बड़जात्या कर रहे हैं। दोनों 5 अक्टूबर को सिनेमा में  रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

जी-20: बाइडन को बताया कोणार्क चक्र का महत्व, इटली की प्रधानमंत्री के साथ लगे ठहाके, मोदी ने ऐसे किया मेहमानों का स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-20 के लिए भारत मंडपम में मेहमानों का स्वागत किया। पीएम यहां स्वागत स्थल पर अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों से गर्मजोशी से मिले। जिन नेताओं के साथ पीएम की सबसे ज्यादा गर्मजोशी दिखी, उनमें अमेरिका के राष्ट्रपति […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर