राखी पर्व के कारण ट्रेनों और बसों में यात्रियों का दबाव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर, 26 अगस्त 2026। राखी के त्योहार को देखते हुए ट्रेन और बसों से एक शहर से दूसरे शहर तक जाना मुश्किल हो रहा है। इंदौर से दूसरे शहरों तक जाने वाली सभी ट्रेनें पैक हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली, मुंबई और पुणे से आते हैं। इन रूटों की बसों के किराए में भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है।

इंदौर रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की तुलना में भीड़ ज्यादा दिखाई दे रही है। राखी पर्व पर कई परिवार अपने घर आते हैं। इस कारण ट्रेनों में बुकिंग आसानी से नहीं मिल पा रही है। इंदौर से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं। बुधवार से अगले सोमवार तक इंदौर से जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। वेटिंग 100 से ऊपर पहुंच रही है।

जिन लोगों के टिकट कन्फर्म नहीं हो पाए हैं, वे दूसरे विकल्पों से जाने पर विचार कर रहे हैं। राखी के बाद दो दिन की छुट्टी होने की वजह से लोग त्योहार पर अपने घर लौटना चाहते हैं। इस कारण ट्रेनों में यात्रियों का दबाव ज्यादा है। इंदौर से टिकट नहीं होने की स्थिति में लोग भोपाल या दूसरे शहरों से कन्फर्म टिकट बुक करा रहे हैं।

उधर, सीहोर में कथाकार प्रदीप मिश्रा द्वारा कराए जा रहे धार्मिक आयोजन के कारण भी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। लोग ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सड़क के बजाय ट्रेन से सफर करना सुविधाजनक मान रहे हैं।इंदौर से हर दिन सुबह चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में आमतौर पर टिकट आसानी से मिल जाता है, लेकिन बीते तीन दिनों से इस ट्रेन में भी कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही है।

Leave a Reply

Next Post

फर्जी व्यापमं आदेश की जांच में वसूली का आरोप

शेयर करेट्रेनी एसआई निलंबित; 80 हजार लेने की शिकायत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 26 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में फर्जी व्यापमं परीक्षा आदेश से जुड़े मामले की जांच कर रहे एक प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर पर जांच के दौरान ही अवैध वसूली का आरोप लगा है। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद रायपुर ग्रामीण […]

You May Like

दो करोड़ की चांदी से सजा बिजासन मंदिर का गर्भगृह....|....नेपाल में फिर आई तबाही: गांवों में मचा हड़कंप....|....भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज रायपुर में, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान....|....52 हाथियों के दल से गांव में दहशत: स्कूल-हॉस्टल खाली....|....नवरात्रि के पहले दिन सेवा भारती ने कराया कन्या भोज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा....|....चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़....|....नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें....|....कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया....|....शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना