भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 नई दिल्ली, 20 सितंबर 2026। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद आईसीसी पुरुष टी20 टीम रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के 124 रन के लक्ष्य को 10 ओवर के अंदर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया।

हालांकि, इंग्लैंड और भारत दोनों के 269 रेटिंग अंक हैं। दशमलव के स्तर पर इंग्लैंड का रेटिंग 268.80 और भारत का 268.76 है। रेटिंग को पूर्ण अंक में राउंड करने पर दोनों टीमों के 269 अंक दिखाई देते हैं।

तीसरे टी20 में इंग्लैंड की आसान जीत
तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन पर सिमट गई। पथुम निसांका ने 36 और कामिंदु मेंडिस ने 35 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। इंग्लैंड की ओर से सन्नी बेकर, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की। जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 39 गेंदों में 85 रन की साझेदारी की और टीम को 10 ओवर से पहले ही जीत के करीब पहुंचा दिया।

दूसरे टी20 में भी इंग्लैंड का दबदबा
दूसरे टी20 में श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने तीन विकेट झटके। इसके बाद टॉम बैंटन ने सिर्फ 23 गेंदों पर नाबाद 52 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई और सीरीज अपने नाम कर ली। पहले टी20 में हैरी ब्रूक ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाए थे। ब्रूक ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की थी। जवाब में श्रीलंका की टीम 135 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दुनिथ वेलालागे ने 21 गेंदों पर 33 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

भारत दूसरे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर
नई आईसीसी पुरुष टी20 रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर है। भारत के 64 मैचों में 17,201 अंक और 269 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड के 41 मैचों में 11,021 अंक हैं और उसका रेटिंग 269 है। ऑस्ट्रेलिया 260 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड 247 अंक के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका 243 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान 240 रेटिंग अंक के साथ छठे, वेस्टइंडीज 234 के साथ सातवें और बांग्लादेश 224 के साथ आठवें स्थान पर है।

ICC पुरुष टी20 टीम रैंकिंग

रैंकटीममैचअंकरेटिंग
1इंग्लैंड4111021269
2भारत6417201269
3ऑस्ट्रेलिया389868260
4न्यूजीलैंड5012348247
5दक्षिण अफ्रीका5312881243
6पाकिस्तान5713679240
7वेस्टइंडीज5613079234
8बांग्लादेश5311860224
9श्रीलंका4710334220
10अफगानिस्तान398565220

 

श्रीलंका नौवें स्थान पर खिसका
सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका 221 रेटिंग अंक के साथ नौवें स्थान पर था। इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 की हार के बाद उसके रेटिंग अंक घटकर 220 हो गए हैं। इसके बावजूद श्रीलंका नौवें स्थान पर बना हुआ है। अफगानिस्तान भी 220 रेटिंग अंक के साथ 10वें स्थान पर है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में

शेयर करेबांग्लादेश को 114 रन से हराया, शेफाली का नाबाद शतक; श्रीलंका से होगा मैच बांग्लादेश की 11 खिलाड़ी मिलकर भी नहीं कर सकीं शेफाली की बराबरी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            निशिन, 20 सितंबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना […]

You May Like

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'