गोवा में ‘हर घर जल उत्सव’ को आज डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 19 अगस्त 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोवा में होने वाले ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद रहेंगे। गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा में ‘हर घर जल उत्सव’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 19 अगस्त को सुबह 10.30 बजे इंस्टीट्यूट मेनेजेस ब्रागांजा में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि गोवा देश का पहला राज्य है जिसने ग्रामीण इलाकों में सौ प्रतिशत पाइप से जलापूर्ति की उपलब्धि हासिल की है। सीएमओ ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ‘हर घर जल उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जलशक्ति मंत्री शेखावत द्वारा सीएम सावंत और राज्य के लोक निर्माण मंत्री नीलेश काबराल की उपस्थिति में किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

अलकायदा आतंकियों ने पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, बंगाल एसटीएफ ने किया है गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 19 अगस्त 2022। बंगाल एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार अलकायदा के दोनों आतंकवादियों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक वे राजधानी कोलकाता के अलावा दक्षिण बंगाल की विभिन्न जगहों पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले थे। इसके साथ ही उनका मकसद आतंकवादियों की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान