धारदार हथियार से हमलाकर दो लोगों की हत्या, गांव में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 07 मार्च 2024। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में देर रात अज्ञात आरोपियों ने दो लोगों की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। घर के अंदर दोनों के शव खून से लथपथ मिले हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, गनियारी गांव के रहने वाली राजबती साहू 62 वर्ष और पोती सविता साहू 17 वर्ष की घर के अंदर खून से लथपथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घर के अन्य सदस्य जब सुबह उठे तो दोनों के शव जमीन पर पड़े हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे दादी और पोती की कुल्हाड़ी से वारकर निर्मम हत्या की है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर के 1120 तीर्थ यात्री आस्था ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, भाजपा नेता ने भगवा लहराकर किया विदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 07 मार्च 2024। पावन अयोध्या धाम के नवनिर्मित श्री राम मन्दिर में स्थापित प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने बस्तर अंचल के 1120 श्रद्धालु बुधवार को आस्था स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए। स्थानीय रेल्वे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने भगवा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान