बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 28 दिल्ली 2021। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार की रात उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। गांगुली के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 49 साल के गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल पहुंचे हैं। इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच गांगुली का संक्रमित होना चिंता का विषय है।  सोमवार की शाम सौरव गांगुली ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट रात में आई। इस रिपोर्ट के अनुसार गांगुली कोरोना संक्रमित पाए गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब उनके सैंपल को जींच के लिए भेजा गया है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वो कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं। लगभग एक साल पहले गांगुली की तबियत बिगड़ी थी और उनके भाई स्नेहाशीष कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि इस दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

भारत के अफ्रीका दौरे से पहले विवादों में रहे थे

भारत के अफ्रीका दौरे से पहले गांगुली काफी विवादों में भी रहे थे। इस दौरे से ठीक पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बना दिया था। इसके बाद गांगुली ने कहा था कि चयनकर्ताओं ने विराट से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन विराट नहीं माने और इस्तीफा दे दिया। वहीं, चयनकर्ताओं को सीमित ओवर क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान रखने का फैसला सही नहीं लगा। इसके बाद गांगुली ने चेतन शर्मा के साथ मिलकर विराट से बात की और उन्हें पूरा विजन समझाया। विराट के मानने के बाद ही रोहित को वनडे का कप्तान बनाया गया। गांगुली के बयान के बाद विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के कहा था “जब मैंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी, मैं सबसे पहले बीसीसीआई के पास गया था। उन्हें अपने फैसले को लेकर जानकारी दी थी। मैंने अपने विचार और परेशानियां सबके सामने रखी थीं। बोर्ड ने इसे स्वीकार किया और मेरी परेशानियों को समझा। उन्होंने मुझसे एक बार भी अपने फैसले को पुनर्विचार करने के लिए नहीं कहा।”  विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जमकर बवाल मचा और गांगुली से इस मामले में जवाब मांगा गया। देश-विदेश के कई खिलाड़ियों ने इस पर अपनी राय दी। इसके बाद गांगुली ने कहा “मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। बीसीसीआई इस मामले से सही तरीके से निपटेगा।”

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को कोरोना के 6358 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6450 लोग कोरोना से ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। वहीं अब देश भर में कोरोना के 75,456 सक्रिय मामले हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 98.40 प्रतिशत लोग ठीक होकर अपने घर लौट रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सपना चौधरी का दिखा वेस्टर्न लुक, समंदर किनारे अंग्रेजी गाने पर किया जमकर डांस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 28 दिसंबर 2021। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी केवल हरियाणा ही नहीं आज उनकी लोकप्रियता पूरे देश में है। बिग बॉस में शामिल होने के बाद वह और मशहूर हो गईं। पहले अधिकतर सलवार सूट में दिखने वालीं सपना ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर भी खूब मेहनत […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान