सेशन कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गाेली, मौके पर ही तोड़ दिया दम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

डोडा 8 अगस्त 2022 । जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस राइफल से गाेली मारकर आत्महत्या कर ली। 46 वर्षीय स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) गुरमेश सिंह घटना के समय डोडा सेशन कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उनके साथी दौड़कर सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि वह जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली उनके सीने में लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि उन्होंने आत्महत्या की होगी। अधिकारियों ने कहा कि सिंह ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे क्या मकसद था… यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में लोगों से पूछताछ कर रही है। 

यातायात पुलिस में तैनात सिपाही ने आत्महत्या की
गौरतलब है कि आगरा की यातायात पुलिस में तैनात सिपाही कुबेर सिंह ने शुक्रवार को अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के नगला राजा गांव के रहने वाले 58 वर्षीय कुबेर सिंह आगरा ट्रैफिक लाइन में फिलहाल क्रेन चलाने की ड्यूटी पर तैनात थे।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे ड्यूटी से लौटकर वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गए थे, लेकिन सुबह करीब चार बजे दूसरे कमरे में सो रही उनकी पत्नी चंद्रकांति ने गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो उन्होंने कुबेर सिंह को खून से लथपथ देखा। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है और न हीं मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है।

Leave a Reply

Next Post

तंत्र-मंत्र से जमीन में गड़ा सोना निकालने का दिया झांसा, बैंक कर्मी सहित 7 से ठगे 14 लाख रुपये, 3 गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           सूरजपुर 8 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तंत्र विद्या के जरिए जमीन में गड़ा बेशकीमती धन निकालने का झांसा देकर सेंट्रल बैंक सूरजपुर के कर्मचारी सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों से 14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर