दिल्ली पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन: 11 राज्यों में छापेमारी, डेढ़ करोड़ की ठगी का खुलासा: 27 आरोपी पकड़े

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 मार्च 2026। पश्चिम जिला साइबर सेल ने जालसाजों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई करते हुए 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सप्ताहभर चले इस विशेष अभियान में 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी की और पुलिस ने करीब 10 बड़े मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी सामने आई है, जबकि आरोपियों के बैंक खातों में करीब 13.91 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि साइबर सेल की टीम ठगी के मामलों की जांच कर रही थी। तकनीकी जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में एक साथ दबिश दी।

गिरफ्तार आरोपियों का संबंध निवेश ठगी, एपीके फाइल ठगी, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए ठगी, क्रेडिट कार्ड जालसाजी सहित अन्य ठगी से है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक बाइक,  कई बैंक दस्तावेज और खाता किट बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में आज से भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा': चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी; कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे शिरकत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 01 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में 5,000 किलोमीटर लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत का एलान किया है। यह यात्रा 1 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च को कोलकाता में प्रस्तावित समापन तक चलेगी। प्रदेश […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला