75 मिसाइलों से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले, सैकड़ों लोगों की मौत, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की पुष्टि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कीव 10 अक्टूबर 2022। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में मिसाइल की आवाज के साथ जोरदार धमाके सुने गए हैं। इस धमाके में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। हालांकि, मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस घटना की पुष्टि की है। कई शहरों की इमारतों से काला धुएं के गुबार निकलते देखे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए रूस ने 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन भेजे हैं।

राजधानी कीव पर 75 मिसाइलों से हमले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ 75 मिसाइल से हमले किए गए हैं, हालांकि उनमें से 41 को यूक्रेनी एयर फोर्स ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर पर भी मिसाइल दागे गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हमले में कई लोगों की मौत की खबर है।

रूस हमें पृथ्वी से मिटाने की कोशिश में लगा है: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पूरे यूक्रेन में हुए विस्फोटों में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस हमें नष्ट करने और पृथ्वी के चेहरे से मिटा देने की कोशिश कर रहे हैं। 

कीव के मेयर ने भी की पुष्टि
वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिटस्को ने कहा कि “शेवचेंस्कीव्स्की” जिले में कई विस्फोट हुए हैं। यह इलाका राजधानी कीव के केंद्र में है। वहीं समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 15 मिनट के आसपास हुआ।   यूक्रेन की राजधानी में हवाई हमले के सायरन की आवाज एक घंटे से अधिक समय के लिए हुई।

Leave a Reply

Next Post

योग संस्थान के निदेशक डॉ हंसाजी योगेंद्र के जन्मदिन समारोह का आयोजन

शेयर करे अनिल बेदाग़/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 अक्टूबर 2022। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित योग संस्थान, मुंबई ने 8 अक्टूबर, 2022 को अपने निदेशक डॉ हंसाजी योगेंद्र के जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने योग के विकास और विकास की दिशा में हंसाजी के आजीवन काम और समाज […]

You May Like

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति....|....रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म....|....महिलाओं में जानलेवा कैंसर के संकेत मिनटों में बताएगा एआई....|....ओलंपिक से पहले बदलाव की तैयारी: प्रो लीग में नई हॉकी टीम उतारेगा भारत....|....'हां, रूस और चीन हमारी जासूसी करते हैं'....|....8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी....|....कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला....|....गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त....|....बुंदेलखंड में गंभीर बीमारियों के कारणों की होगी पड़ताल....|....लोन जारी नहीं किया, फिर भी काटते रहे किस्त