आरक्षक ने इंसास राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, हरियाणा का रहने वाला था मनोज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 29 अगस्त 2024। दुर्ग में नेवई थाना क्षेत्र में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के एक आरक्षक ने अपने इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। आरक्षक का नाम मनोज कुमार है जो हरियाणा का रहने वाला था। आरक्षक ने आत्मघाती कदम के कारणों का अज्ञात बताया जा रहा है पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि रिसाली सशस्त्र सीमा बल मुख्यलाय से सूचना मिली कि एक आरक्षक ने अपने राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जायेगा जहां उसकी मौत हो गई है। मृतक आरक्षक मनोज कुमार जो SSB 28वीं बटालियन में पदस्थ था। वह अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी पर SSB क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई रिसाली आया था। और कल रात 8:30 से 11:30 बजे तक उसकी ड्यूटी मुख्य गेट पर तैनाती थी। 

आरक्षक ने ड्यूटी के दौरान रात करीब 9.30 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो मनोज लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे उठाकर भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक आरक्षक मनोज के शव को रायपुर AIIMS ले जाया गया है।वहां पोस्टमॉर्टम के बाद गृह ग्राम रवाना किया गया। जवान मनोज मूल रूप से हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनूल तहसील के सीमा गांव रहने वाला था। एसएसबी के अधिकारियों ने उसकी मौत की सूचना परिजनों को से दी है।

Leave a Reply

Next Post

रांची में आज भी सड़कों से नदारद रहे ऑटो और ई-रिक्शा, हड़ताल के कारण लोगों को हो रही परेशानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 29 अगस्त 2024। झारखंड की राजधानी रांची में आज भी ऑटो और ई-रिक्शा सड़कों से नदारद रहे। रूट निर्धारण के विरोध में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल जारी है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यात्रियों और स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी हो […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय