कोयला घोटाले में निलंबित आईएएस अफसर की 4 करोड़ की संपत्तियां अटैच, बड़े गठजोड़ का भी संकेत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली गई हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने विश्नोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने विश्नोई की नौ अचल संपत्तियों की पहचान की है। अवैध तरीके से अर्जित ये संपत्तियां विश्नोई के परिवार के सदस्यों व उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर हैं। इन संपत्तियों को अटैच करने के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रायपुर की विशेष कोर्ट में आवेदन दिया गया था। यह मामला जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच 540 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि इस दौरान राज्य में कोयले के परिवहन पर प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली की जाती थी, जिसमें नौकरशाह, कारोबारी, राजनेता व बिचौलिए शामिल थे। 

Leave a Reply

Next Post

रांची में 96 केंद्रों पर जेपीएससी परीक्षा, नकल पर पूरी तरह रोक; नियम तोड़ना भारी पड़ेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 19 अप्रैल 2026। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 रविवार को राज्यभर में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। राजधानी रांची में 96 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा दी। पूरे आयोजन को पारदर्शी और […]

You May Like

बीजेपी में बड़ा बदलाव: स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी....|....एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल....|....रविवार को खुले रहेंगे देश के सभी बैंक....|....लाखों की आय, 13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद....|....नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानाचार्य और परिवार को बंधक बना आभूषण-नकदी लूटी....|....भारत का स्वदेशी 'काल' ड्रोन: दुश्मन के घर में घुसकर मचाएगा तबाही....|....सभी पार्कों की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश....|....टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का अनशन खत्म, डीएम ने पिलाया जूस....|....पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, मिर्च डालकर फरसे से काटा....|....मध्य प्रदेश में आज 'नो- यूपीआई डे', 2000 रुपए से ज्यादा नहीं लेंगे