भाजपा उम्मीदवार के घर के बाहर फायरिंग, CISF जवान घायल; टीएमसी समर्थकों पर बम फेंकने का आरोप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 27 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग ने दो लाख से ज्यादा केंद्रीय बलों की राज्य में तैनाती की है। हालांकि इसके बावजूद असामाजिक तत्व बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले की भाटपारा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव है और भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। 

घटना के बाद से इलाके में तनाव
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना रविवार रात हुई। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब एक दिन बाद ही बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। घायल जवान की पहचान योगेश शर्मा के रूप में हुई है, जो भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह की सुरक्षा में तैनात थे। पवन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह के बेटे हैं। पुलिस ने बताया कि योगेश शर्मा के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चुनाव आयोग ने घटना पर मांगी रिपोर्ट
चुनाव आयोग ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर पार्टी के झंडे और बैनर लगाने के दौरान कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद जगद्दल इलाके में तनाव फैल गया। कई टीएमसी नेता शिकायत दर्ज कराने स्थानीय थाने पहुंचे। इसके तुरंत बाद दोनों पक्षों के समर्थक वहां जमा हो गए, जिससे कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। थाने के बाहर पथराव की भी खबर है, हालांकि बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया।

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बम फेंकने का आरोप
इसके बाद पवन सिंह के आवास के पास फिर तनाव बढ़ गया, जहां देसी बम फेंके जाने और कम से कम एक राउंड फायरिंग होने का दावा किया गया। एक स्थानीय टीएमसी नेता ने आरोप लगाया, ‘हमारे कार्यकर्ता पर हमला हुआ। जब हम शिकायत दर्ज कराने गए, तब हम पर भी हमला किया गया। हमें लगा कि थाना सबसे सुरक्षित जगह होगी, लेकिन हमारी यह धारणा भी टूट गई।’

वहीं भाजपा ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसके समर्थकों को निशाना बनाया गया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थित असामाजिक तत्वों की फायरिंग में सीआईएसएफ जवान घायल हुआ। हालांकि टीएमसी ने इस आरोप को खारिज करते हुए पलटवार किया कि हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार है। फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने कहा- 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात, बढ़ता है जनता का मनोबल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने कहा […]

You May Like

चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका