सूफी, रोमांस और फिलॉसफी का संगम ‘ऐ ज़िन्दगी’

admin
शेयर करे

अनूप जलोटा के आशीर्वाद से लॉन्च हुआ ‘ऐ ज़िन्दगी’

जीवन के हर रंग को सुरों में पिरोता है नया हिन्दी म्यूजिक एल्बम ‘ऐ ज़िन्दगी’

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 जून 2026। संगीत की दुनिया में एक और खूबसूरत अध्याय जुड़ गया जब पद्मश्री अनुप जलोटा के करकमलों द्वारा हिन्दी म्यूजिक एल्बम ‘ऐ ज़िन्दगी’ का भव्य लोकार्पण किया गया। रेड रिबन म्यूजिक द्वारा रिलीज किए गए इस विशेष एल्बम ने अपने लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर लिया है। जीवन के विभिन्न रंगों और भावनाओं को सुरों में पिरोता यह एल्बम अपने नाम की तरह ही ज़िन्दगी के हर एहसास को छूने का प्रयास करता है। इस अवसर पर संगीत जगत और मनोरंजन उद्योग की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह के मुख्य आकर्षण रहे पद्मश्री अनुप जलोटा ने एल्बम की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘ऐ ज़िन्दगी’ शीर्षक सुनते ही लोगों के मन में संगीत की मधुर स्मृतियां जाग उठती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस एल्बम के गीत घर-घर तक पहुंचेंगे और श्रोताओं की जुबान पर चढ़ जाएंगे।

एल्बम में कुल 10 गीत शामिल हैं, जिन्हें संगीतकार राज वर्मा ने मधुर धुनों से सजाया है, जबकि इसके गीतकार एवं निर्माता मो. जाकिर हुसैन हैं। खास बात यह है कि एल्बम में सूफी, रोमांटिक, दार्शनिक और दर्द भरे गीतों का अनूठा मिश्रण है, जो हर वर्ग के श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इन गीतों को मशहूर गायकों खुशबू जैन, नेहा राजपाल, अमजद बगडवा, के. नाजिम अली और अरविंद ओझा ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। रेड रिबन म्यूजिक की ओनर लालित्य मुन्शा ने कहा कि अनुप जलोटा जैसे महान कलाकार का आशीर्वाद मिलना इस एल्बम के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि मो. जाकिर हुसैन ने गीतों को बेहद खूबसूरती से शब्द दिए हैं और संगीत ने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने श्रोताओं से अपील की कि वे इन गीतों को रेड रिबन म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर सुनें। निर्माता और गीतकार मो. जाकिर हुसैन ने कहा कि इस एल्बम के गीत उनके जीवन के अनुभवों और भावनाओं का प्रतिबिंब हैं। वहीं संगीतकार राज वर्मा ने ‘ऐ ज़िन्दगी’ को गीतों का ऐसा गुलदस्ता बताया जिसमें हर रंग और हर एहसास की अलग महक मौजूद है।

लॉन्च समारोह में अभिनेता देवा, अभिनेत्री अश्विनी बी इरोले, संगीतकार राम शंकर, शिवसेना नेता अर्जुन सलगर, निर्माता दिनेश प्रजापति, संगीतकार मो. अली, मोहन दास, अनुराग यादव, राजू राय, रमेश गुप्ता, अभिनेता सुधीर पाण्डेय और सागर धापटे सहित कई गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। ‘ऐ ज़िन्दगी’ केवल एक म्यूजिक एल्बम नहीं, बल्कि भावनाओं, अनुभवों और जीवन के विविध रंगों का संगीतमय उत्सव है। मधुर धुनों, संवेदनशील गीतों और शानदार गायकी से सजा यह एल्बम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार सौगात बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Next Post

₹660 करोड़ से अधिक के फ्रेश इश्यू के साथ टर्टलमिंट की बड़ी दस्तक

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 जून 2026। डिजिटल इंश्योरेंस और फिनटेक क्षेत्र की तेजी के बीच टर्टलमिंट का आईपीओ निवेशकों के लिए एक अहम अवसर बनकर उभरा है। 660 करोड़ रुपये से अधिक के फ्रेश इश्यू और बड़े ऑफर फॉर सेल के साथ यह निर्गम बाजार में […]

You May Like

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....|....बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली....|....वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी....|....राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया....|....हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन....|....नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय....|....छात्र हित में शासन शीघ्र जारी करे नियुक्ति आदेश - डॉ. चरणदास महंत....|....50 करोड़ की सात शत्रु संपत्तियां घोषित, 28 की अभी चल रही है जांच....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप