अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर वार, रक्षा मंत्री-गृहमंत्री ने भी किया पलटवार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 जुलाई 2024। लोकसभा में अग्निवीर योजना पर हंगामा मच गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस योजना पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा के उन्होंने हाल ही में अग्निवीर अजय सिंह के परिवार से बात की। जनवरी में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक लैंडमाइन विस्फोट में अजय सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।

अग्निवीर को शहीद नहीं कहती केंद्र सरकार– राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा ‘उस घर में तीन बहनें बैठी हुईं रो रहीं थीं। मैंंने उस युवक की फोटो देखी और उसकी शक्ल फिल्मी कलाकार जैसी थी।  छोटे से घर का अग्निवीर लैंडमाइन ब्लास्ट में अग्निवीर शहीद हुआ। मैं उसे शहीद कह रहा हूं लेकिन, नरेंद्र मोदी सरकार उसे शहीद नहीं कहती। नरेंद्र मोदी उसे अग्निवीर कहते हैं। उस घर को पेंशन नहीं मिलेगी। उस घर को मुआवजा नहीं मिलेगा, शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा। आम जवान को पेंशन मिलती है और हिंदुस्तान की सरकार आम जवान की मदद करेगी लेकिन अग्निवीर को जवान नहीं कहा जाता है। अग्निवीर इस्तेमाल करो और फेंको (यूज एंड थ्रो) मजदूर है।’

Leave a Reply

Next Post

इस्तीफे की अटकलों पर सीएम एन. बीरेन सिंह का बयान, 'मणिपुर मुश्किल दौर में ऐसी भ्रामक खबरें न फैलाएं'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 01 जुलाई 2024। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से कई मौकों पर हिंसा की खबरें सामने आती हैं। इसे लेकर राज्य सरकार पर कई आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह पर भी सवाल उठते हैं। राज्य में हिंसा को लेकर कई बार […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा