महिला की गला घोंटकर हत्या, पति को कॉल कर कहा था- जल्दी घर आ जाओ…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बालोद 16 मार्च 2023। । जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक ड्राइवक की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले महिला ने अपने पति को फोन किया था और बताया था कि उसका हेल्पर शराब पीकर घर आया हुआ है और उसे परेशान कर रहा है। इस पर पति ने तुरंत घर लौटने की बात कही, लेकिन घर लौटने पर उसे अपनी पत्नी की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटेरा में डोमेंद्र सिन्हा अपनी पत्नी नेहा (25 वर्ष), 2 बच्चों और माता-पिता के साथ रहता था। डोमेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर है। बुधवार को वो गिधाली माइंस से रायपुर गया हुआ था। वहीं नेहा के ससुर रिखीराम सिन्हा जो सिंचाई विभाग में काम करते हैं, वे भी ड्यूटी पर थे। उसकी सास मनरेगा में काम करने के लिए गई हुई थी। जिस वक्त डोमेंद्र अर्जुंदा में था, उसी वक्त पत्नी का फोन आया। वो बेहद घबराई हुई थी।

पत्नी ने फोन पर कहा कि जल्दी से घर आ जाओ, तुम्हारा हेल्पर महेश उर्वशा शराब के नशे में धुत आया हुआ है और परेशान कर रहा है। डोमेंद्र ने पत्नी से कहा कि वो घबराए नहीं, वो फिलहाल अर्जुंदा में है और उसे पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। पत्नी की घबराहट को देखते हुए पति जल्दी घर पहुंचा जहां उसने तुरंत पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जैसे ही वो अंदर गया, उसे पत्नी की लाश दिखाई दी। डोमेंद्र ने तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल डौंडीलोहारा थाना पुलिस भी डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। पति ने पुलिस से पूरी बात बताई। पुलिस ने कहा कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने ये भी आशंका जताई है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की है और नाकाम रहने पर उसने नेहा का गला घोंट दिया।

पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर दिया गया है। वहीं जांच के लिए भिलाई से फॉरेंसिक टीम बुलाई जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल की जांच करेंगे, डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुटी हुई है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है, वहीं हेल्पर महेश उर्वशा की तलाश भी की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

यो यो हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का टीज़र रिलीज़ हुआ

शेयर करे अनिल बेदाग /छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 16 मार्च 2023। यो यो हनी सिंह पर बन रही डॉक्यूमेंट्री पर जब मोजेज सिंह ने हाल ही में घोषणा की तो उन पर सभी कैमरे और माइक चालू कर दिए हैं। ठीक उसी समय जब दर्शक घोषणा के बारे में चर्चा कर रहे […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात