छत्तीसगढ़: प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, 9वीं के छात्र को स्कूल में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 26 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के एक सरकारी स्कूल में दो नाबालिगों ने 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभाथा इलाके में स्थित स्कूल परिसर में मंगलवार दोपहर को हुई। संदेह है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग हो सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय दोनों आरोपी लड़कों को मंगलवार रात हिरासत में लेकर धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि 9वीं में पढ़ने वाला सागर टंडन (15) लंच ब्रेक के दौरान स्कूल परिसर में ही था, तभी दोनों आरोपी वहां पहुंचे और उससे बहस करने लगे।

बहस बढ़ने के बाद एक ने चाकू निकालकर सागर को मार दिया और भाग खड़े हुए। हालांकि, मौके से भागने से पहले दोनों ने स्कूल के कर्मचारियों पर भी चाकू चलाए। चाकू लगने पर सागर जान बचाकर क्लास से होता हुआ स्टाफ रूम की ओर भागा। स्टाफ रूम में टीचर बैठ कर लंच कर रहे थे। सागर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल में ही पढ़ने वाली किसी छात्रा का आरोपी एक लड़के से प्रेमप्रसंग है। वह सागर से सीनियर क्लास में पढ़ती है। यह भी बताया जा रहा है कि लड़की ने सागर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर अपने प्रेमी से शिकायत की थी। इसे लेकर कुछ दिन पहले भी आरोपी और छात्र के बीच विवाद हो चुका है। तब मामला शांत हो गया था। यह भी बताया जा रहा है कि चाकू मारने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं। 

Leave a Reply

Next Post

13 शहीद सैनिकों के सम्मान में चार दिन झुका रहेगा अमेरिकी झंडा, बाइडन बोले- आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर मारेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वाशिंगटन 27 अगस्त 2021। अफगानिस्तान में गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास हुए सीरियल बम धमाकों में अमेरिका के 13 जवानों की मौत हो गई है। काबुल एयरपोर्ट पर हुए दिल दहला देने वाले धमाकों में 12 अमेरिकी नौसैनिकों और एक नौसेना का चिकित्साकर्मी शामिल था। हालांकि, […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान