पाकिस्तानी विदेश मंत्री की मौजूदगी में जमकर बरसे जयशंकर, बोले- सीमापार आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पणजी 05 मई 2023। गोवा के पणजी में शुक्रवार को विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक से पहले भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने एससीओ के सदस्य देशों को विदेश मंत्रियों का स्वागत किया। इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी भारत पहुंचे हैं। शुक्रवार को विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले भारतीय विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का स्वागत किया। 

बैठक में भारत ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
एससीओ की बैठक के दौरान अपने संबोधन में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया और परोक्ष रूप से पाकिस्तान को निशाने पर लिया। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद का कहर जारी है। हमारा ये मानना है कि किसी भी तरह से आतंकवाद को सही नहीं ठहराया जा सकता और इसे रोका जाना चाहिए। इसमें सीमा पार से आतंकवाद और अन्य सभी तरह का आतंकवाद शामिल है। एससीओ की बैठक का मूल उद्देश्य आतंकवाद से मुकाबला है। 

अंग्रेजी को बनाया जाए आधिकारिक भाषा
एस जयशंकर ने ये भी कहा कि एससीओ में सुधार और इसे आधुनिक बनाने पर भी चर्चा हुई। भारत लंबे समय से मांग कर रहा है कि अंग्रेजी को एससीओ की तीसरी आधिकारिक भाषा बनाया जाए, जिससे अंग्रेजी बोलने वाले सदस्यों देशों के बीच ज्यादा गहराई से चर्चा हो सके। भारत ने अपने मांग के पक्ष में सदस्य देशों से समर्थन भी मांगा। 

जयशंकर और बिलावल ने मिलाए हाथ!
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार को गोवा पहुंचे। गुरुवार की शाम को एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मान में डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विदेश मंत्रियों ने एक दूसरे का अभिवादन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया लेकिन इसकी तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। बता दें कि करीब 12 साल बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री भारत का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले साल 2011 में पाकिस्तान की तत्कालीन विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत का दौरा किया था। 

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर हिंसा: चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, 'शूट ऑन साइट' के ऑर्डर... शाह ने की ताबड़तोड़ मीटिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मणिपुर 05 मई 2023। मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हिंसा भड़कने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने ‘‘गंभीर स्थिति” में देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया। वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड