छत्तीसगढ़ का गुजरातीफिकेशन करने की तैयारी जेम पोर्टल

शेयर करे

सरकार बताये रेट कॉन्ट्रैक्ट से खरीदी पर कैसे भ्रष्टाचार होता था?

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 जुलाई 2024। भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ियों से रोजगार छीनने के लिये जेम पोर्टल से खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राज्य के छोटे उद्योगों व्यापारियों और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये सीएसआईडीसी के माध्यम से रेट कॉन्ट्रैक्ट निर्धारित कर सरकारी खरीदी करने का निर्णय लिया था इससे राज्य के स्थानीय व्यवसायियों, युवाओं को रोजगार मिलता था।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गुजरातीफिकेशन करने की तैयारी जैम पोर्टल है। भाजपा सरकार ने गुजराती व्यापारियों और प्रदेश के बाहर के भाजपाईयों को सरकारी सप्लाई में काम देने के उद्देश्य से जेम पोर्टल से खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया है। देश भर में जेम पोर्टल से सर्वाधिक सप्लाई गुजरात के व्यापारी करते है यह निर्णय केन्द्र के दबाव में लिया गया है। इससे छत्तीसगढ़ियों को नुकसान होगा।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार गलत बयानी कर रही है। सीएसआईडीसी के रेट कांट्रैक्ट के माध्यम से सप्लाई में भ्रष्टाचार होता था जबकि यह पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था थी तथा इसमें राज्य के व्यवसायियों को संरक्षण मिलता था। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि वह बताये सीएसआईडीसी के रेट कॉन्ट्रैक्ट में कैसे भ्रष्टाचार होता था। स्थानीय बेरोजगारों का रोजगार छीनने के लिये तथा मोटा कमीशन वसूल करने के लिये सरकार ने जेम पोर्टल व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Next Post

पूजा खेडकर के दिव्यांगता प्रमाणपत्र पर उठे सवाल, ट्रांसफर के बाद अब OBC दर्जे पर भी विवाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 जुलाई 2024। आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। वे परिवीक्षा अवधि के दौरान ही विवाद में फंस गई हैं और अब उनके चयन को लेकर ही सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल सिविल सेवा परीक्षा के दौरान पूजा […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय