विवाद: इफ्तार पार्टी में हिंदुओं को परोसा गया गोमांस, सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

ढाका 01 मई 2022। बांग्लादेश के सिलहट में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से आयोजित एक बीफ पार्टी में हिंदुओं को गोमांस परोसा गया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। विवाद वाली बात यह थी कि पार्टी के मेन्यू के मुताबिक, बीफ की जगह कोई दूसरी डिश लेने का विकल्प ही नहीं था। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। 

बांग्लादेश के दैनिक अखबारों की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पार्टी में करीब 20 हिंदुओं ने प्रतिभाग किया था। इस तरह के आयोजन में आमतौर पर मुस्लिमों के साथ अन्य समुदाय के लोग भी  होते हैं, लेकिन जब उनकी प्लेट में गोमांस परोसा गया तो हिंदू कार्यकर्ता काफी नाराज हो गए। 

इस घटना के बाद बीएनपी के छात्र संगठन के स्थानीय नेता कनक कांति ने सोशल मीडिया पर इफ्तार पार्टी को एक तमाशा बताया, उन्होंने लिखा, आपने इफ्तारी का आनंद लिया और हम हिंदू बस देखते रह गए। वहीं एक अन्य सदस्य मंटू नाथ ने लिखा कि 20 हिंदुओं को मुस्लिम नेताओं और कार्यकर्ताओं को उपवास तोड़ते हुए देखना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2022: कोहली-मैक्सवेल पर भारी पड़े तेवतिया-मिलर, पिछले तीन मैचों से नहीं चला दिनेश कार्तिक का बल्ला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 01 मई 2022। आईपीएल 2022 के 43वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए थे। जवाब में […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव