बंगाल: महिला होने के नाते दूसरी महिला के दर्द को समझिए…,भड़कीं महिला आयोग प्रमुख, भाजपा ने बनाई तथ्यान्वेषी समिति

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 13 अप्रैल 2022। पश्चिम बंगाल के नादिया में कक्षा नवीं की छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत की घटना पर सीएम ममता बनर्जी के बयान से राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) खफा है। ममता बनर्जी ने दोषियों को सख्त सजा के निर्देश देने की बजाए पीड़िता व पूरे मामले को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। एनसीडब्ल्यू की प्रमुख रेखा शर्मा ने ममता बनर्जी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शर्मा ने कहा कि सीएम को महिला होने के नाते दूसरी महिला के दर्द को समझना चाहिए।
ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि नादिया जिले के हंसखाली में कक्षा नवीं की छात्रा की किसी के द्वारा थप्पड़ मारने के कारण गिरने से मौत हो गई। इसके साथ ही उन्होंने लड़की के साथ किसी लड़के के प्रेम संबंध की भी आशंका जताई थी। ममता बनर्जी के बेतुके बयान का मामला गरमाने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म व पीड़िता की मौत की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति बनाई है। यह समिति पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात व घटना की पड़ताल के बाद जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी। 

ममता ने लगाई सवालों की झड़ी
सीएम ने एक कार्यक्रम में यह भी कहा था कि पुलिस को अभी मौत के कारणों का पता लगाना है। मैंने उन्हें जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसे आप दुष्कर्म कहेंगे या वह गर्भवती थी? क्या यह असफल प्रेम संबंध का नतीजा नहीं है?  पीड़िता की मौत के पांच दिन बाद परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर सवाल उठाते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। मैं एक आम आदमी की तरह पूछती हूं कि अब पुलिस सबूत कैसे जुटाएगी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ या वह गर्भवती थी या किसी अन्य कारण से मौत हुई, जैसे कि उसे किसी ने थप्पड़ मारा और वह बीमार पड़ गई हो?

पीड़िता के साथ जन्मदिन पार्टी में सामूहिक दुष्कर्म हुआ
परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार कक्षा नवीं की छात्रा की 5 अप्रैल को आरोपी के घर जन्मदिन की पार्टी के बाद कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। परिजनों ने इसकी शिकायत 10 अप्रैल को कराई थी। उन्होंने कहा था कि जब पीड़िता घर पहुंची तो तेजी से रक्त बह रहा था और 5 अप्रैल की रात को ही उसकी मौत हो गई थी। 

आरोपी टीएमसी नेता का बेटा, इसलिए बचा रहीं सीएम : भाजपा
ममता बनर्जी के बयान पर विपक्ष खासकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया प्रकट की है। भाजपा नेता व बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि सीएम ने पीड़िता पर ही सवाल खड़े कर दिए, यह चौंकाने वाला है। चूंकि आरोपी ममता बनर्जी की पार्टी के नेता का बेटा है, इसलिए वह ऐसी बातें कह रही हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कारोबार: पीयूष गोयल बोले- 2030 तक 100 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात का लक्ष्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2030 तक देश का कपड़ा निर्यात 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। इसके संयुक्त अरब अमीरात व ऑस्ट्रेलिया में कोई ड्यूटी न लगने से इस क्षेत्र को तेजी मिलेगी। साथ ही निर्यात भी बढ़ेगा। भारत […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण