कारोबार: पीयूष गोयल बोले- 2030 तक 100 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात का लक्ष्य

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2030 तक देश का कपड़ा निर्यात 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। इसके संयुक्त अरब अमीरात व ऑस्ट्रेलिया में कोई ड्यूटी न लगने से इस क्षेत्र को तेजी मिलेगी। साथ ही निर्यात भी बढ़ेगा। भारत ने दोनों देशों से कारोबारी समझौता किया है।  साथ ही यूरोपीय यूनियन, कनाडा, ब्रिटेन और गल्फ कॉरपोरेशन काउंसिल के दूसरे सदस्य देशों में भी निर्यात को ड्यूटी फ्री करने की कोशिश कर रहा है। गोयल ने कहा, कपड़ा उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और  बीते साल में यह 43 अरब डॉलर का था। 

कर्नाटक के मंत्री पर 40% कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाले ठेकेदार की मौत
कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा पर ठेके के लिए 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार मंगलवार सुबह उडुपी के एक लॉज में मृत मिला। पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बेलगावी जिले के संतोष के पाटिल का शव निजी लॉज के एक कमरे में मिला था। उसके दोस्त बगल के कमरे में ठहरे हुए थे। पाटिल ने कुछ मीडिया संस्थानों को कथित तौर पर संदेश भेजे हैं, जिसमें कहा गया है कि वह आत्महत्या कर रहा है और उसकी मृत्यु के लिए ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं। घटना पर ईश्वरप्पा ने कहा कि उन्हें आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व विकास : ठाकुर
 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों में अभूतपूर्व विकास हुआ। पीएम ने ‘लुक ईस्ट’ पॉलिसी को ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी में बदला। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने गुजरात में आयोजित चार दिवसीय ‘माधवपुर घेड’ मेले के तीसरे दिन शिरकत करते हुए कहा, माधवपुर मेला भारत की सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता व एक भारत, श्रेष्ठ भारत का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव और त्योहार देश को एकसूत्र में पिरोने का काम करते हैं। यह मेला पूर्वोत्तर से पश्चिम को जोड़ने का काम करता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, उत्सव सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होते बल्कि यह हमारी विरासत को बचाने और बढ़ाने का काम करते हैं। इस मौके पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी मौजूद थे। 

Leave a Reply

Next Post

कमलनाथ का हनुमान प्रेम: सॉफ्ट हिंदुत्व पर लौटी मप्र कांग्रेस, पूरे प्रदेश में हनुमान जयंती पर आयोजन करेंगे कांग्रेसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 13 अप्रैल 2022। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी हनुमान जयंती पर विशेष पूजा करेंगे साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कांग्रेसियों से भी हनुमान जयंती के लिए निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में चुनाव की तैयारी के मद्देनजर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप