घोषणा पत्र के समयबद्ध हर वादे को समय में पूरा किया है कांग्रेस सरकार ने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

शराब का पालन-पोषण और विस्तार तो रमन सिंह ने किया

अब शराबबंदी की किस मुंह से मांग करते हैं

कांग्रेस सरकार को 5 साल के लिए मिला है जनादेश हम रमन सिंह सरकार की तरह वादा खिलाफ और धोखेबाज नहीं है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/22 अगस्त 2020। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर शराब के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा है कि रमन सिंह के कथनों से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के 19 लाख किसानों को किसान न्याय योजना में 15 सौ करोड़ की दूसरी किस्त मिलने से, 13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 233 करोड़ रूपयों की प्रोत्साहन बोनस राशि मिलने से और गोधन न्याय योजना में 1 लाख हितग्राहियों को साढ़े चार करोड़ की राशि की दूसरी किस्त मिलना रमन सिंह को नागवार गुजरा है। शराब को लेकर रमन सिंह द्वारा दिए जा रहे सारे बयान इसी का परिणाम है। प्रदेश में शराब के पूरे चक्र को बढ़ाने का काम खुद रमन सिंह ने 15 वर्षों में मुख्यमंत्री रहते हुए किया। 15 साल तक धोखाधड़ी करने वाले रमन सिंह किस मुंह से कांग्रेस पर सवाल करते हैं। अपने घोषणा पत्र के वादों को 5 साल में हम पूरा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा है कि शराब का पालन-पोषण और विस्तार तो रमन सिंह ने किया। अब शराबबंदी की किस मुंह से मांग करते हैं। घोषणा पत्र के समयबद्ध हर वादे को समय में पूरा किया है कांग्रेस सरकार ने। कांग्रेस सरकार को 5 साल के लिए जनादेश मिला है। हम रमन सिंह सरकार की तरह वादा खिलाफ और धोखेबाज नहीं है।

रमन सिंह की शराब के मामले में साफ सुथरा बनने और दिखावे की कोशिश पर हमला करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा है कि रमन सिंह के सरकार में तो होटल-बार में शराब परोसने के लिए बच्चियों बेटियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी। मध्यप्रदेश से तस्करी द्वारा लायी गयी शराब गढ्ढा खोदकर निकाले जाने का खुलासा हुआ था। रमन सिंह ने खुद कहा था कि सरकार शराब से 37 सौ करोड़ कमाएगी। शराब पिलाने की तीन होटलों को छूट देने कानून बदलने में आमादा थी रमन सिंह की सरकार।

शराब के मुद्दे पर कांग्रेस ने दो ट्विट किये हैं जिनमें कहा है-

शराब प्रोत्साहन न्याय योजना तो रमन सिंह जी आपने शुरू की थी, उस पर तो अभी हमने विराम लगाया है, पूरा बंद करेंगे।

हमारी आदिवासी बेटियों को शराब परोसना सिखाकर अपने बेटों को करोड़ों लुटाने वाला कोई पापी नहीं बख्शा जाएगा।

आगे बोलने से पहले सोच लेना, आपके पापों की नुमाइश अभी बाकी है।

कांग्रेस की डेढ़ साल पुरानी सरकार पर सवाल उठाने का हक खो चुके हो रमन सिंह।

ये खबरें देख लो, प्रदेश को शराब के नशे में झोंकने वाले पापी हैं आप।

कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने 5 साल के लिए जनादेश दिया है।

Leave a Reply

Next Post

भूपेश बघेल की जमीन बारिश में नपवाने वाले डॉ रमन अपनो पर लगे आरोप तो खामोश हो गये -विकास तिवारी

शेयर करेमंत्री मो अकबर के जवाब के बाद पूरी भाजपा को सांप सूंघ गया है कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और कवर्धा स्थित पैतृक मकान पर सरकारी जमीन कब्जे पर क्या कहेंगे डॉ रमनप्रदेश भाजपा कार्यालय और कवर्धा निवास के जमीन की नाप करवाये प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 अगस्त 2020। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप