मां ने ही की थी छह माह के मासूम बच्चे की हत्या! सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दुर्ग 05 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नवजात की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मासूम की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल,  30 और 31 मार्च की दरम्यानी रात दुर्ग के एक नवजात के लापता होने के बाद उसका शव नगपुरा तालाब से बरामद किया गया था। 

दुर्ग पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। बच्चे की हत्या उसकी मां ने ही की। पुलिस ने कलयुगी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्ग पुलिस ने घटना में सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि देर रात एक महिला काली रंग की साड़ी में बच्चे को लेकर अकेली घूमती दिखाई दे रही है। यह फुटेज दुर्ग के नगपुरा इलाके के एक मंदिर में लगे सीसीटीवी का है। इसके आधार पर पुलिस पुख्ता तौर पर इस बात को साबित करती दिखाई दे रही है कि जिस तालाब से छह माह के बच्चे के शव को बरामद किया था। उसकी हत्या कोई और नहीं बल्कि उसकी मां के द्वारा की गई है। 

दरअसल बच्चे के माता-पिता द्वारा ही पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी कि उनका छह माह का बच्चा घटना की रात बिस्तर से अचानक गायब हो गया था। दूसरे दिन बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया था। इसके बाद जांच में यह बात निकलकर सामने आई कि बच्चे की मां मानसिक रोगी है। वह झाड़ फूंक, जादू टोने पर विश्वास करती थी। इसलिए घटना की रात वह काली साड़ी पहनकर निकली और अपने बच्चे को गांव के तालाब में जिंदा फेंक दिया था।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने दूसरे दिन इस बात की जानकारी दी थी कि प्रथम दृष्टया मां ने ही बच्चे की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो चुका है कि बच्चे के पेट में मां का दूध मिला था। जो कि एक से दो घंटे पहले मां ने पिलाया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कलयुगी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रैक्टर ने दादा-पोते को कुचला: मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, गुस्साए लोगों ने कोरबा-चांपा मार्ग पर लगाया जाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोरबा 05 अप्रैल 2023। कोरबा जिले में बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले दादा-पोते की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई है, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सीतामणी चौक पर चक्काजाम कर दिया है। इसकी वजह से कोरबा-चांपा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप