अनियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से मिर्जापुर निवासी तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंदौली 16 दिसम्बर 2021 । यूपी के चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इन चार युवकों में से तीन सगे भाई थे। भुड़कुड़ा गांव के समीप बुधवार की देर रात सड़क पर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। डूबने से कार में सवार मिर्जापुर के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।  ्बरबुरी थाने की पुलिस बुधवार को रात्रि गश्त पर निकली थी। भुड़कुड़ा गांव के पास उन्हें सड़क किनारे नहर में एक कार डूबी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह कार का शीशा और गेट तोड़कर युवकों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यापति प्रजापति, गांव शेरवा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जनपद के निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे।
तभी बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई। पानी में डूबने से चारों की मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गाड़ी किस वजह से असंतुलित हुई इसकी जांच की जा रही है। कार को पानी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

हादसे में चार की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम

मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी तीन भाई समेत चार युवकों की चंदौली में सड़क हादसे में मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन सूचना के बाद चंदौली रवाना हो गए।  शेरवा गांव निवासी इंद्रदेव के पांच पुत्र हैं। उनके दूसरे नंबर के पुत्र का ससुराल चंदौली के रेवसा गांव में है।
बुधवार को इंद्रदेव के तीन पुत्र गंगासागर, विद्यासागर, बलराम अपने साथी सुक्खू यादव पुत्र जयमूरत यादव के साथ भाभी को छोड़ने के लिए रेवसा गांव कार से गए थे। भाभी को उनके मायके छोड़कर सभी रात 10 बजे कार से वापस लौट रहे थे। भुड़कुड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पानी में चली गई। हादसे में कार सवार चारों की मौत हो गई।
मौत की सूचना घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन  सूचना मिलने पर चंदौली के लिए रवाना हो गया। गांव के चार युवकों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। चारों युवकों की शादी नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, मुंबई से जोहान्सबर्ग के लिए भरी उड़ान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 दिसम्बर 2021 । विराट कोहली की धमाकेदार प्रेसवार्ता के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने आज यानी गुरुवार की सुबह मुंबई से जोहान्सबर्ग के लिए उड़ान भरी। बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले