दिल्ली संगठन में बड़ा बदलाव: भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई भाजपा की कमान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को यह पद सौंपा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। हर्ष मल्होत्रा तीन दशकों से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वह पहली बार पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने गए थे। इसके बाद केंद्र सरकार में उन्हें कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

स्थानीय निकाय राजनीति में भी उनका लंबा अनुभव रहा है। वर्ष 2012 में वह वेलकम वार्ड से पार्षद चुने गए और 2015-16 में पूर्ववर्ती पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के मेयर रहे। संगठन में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले वह दिल्ली भाजपा के महासचिव थे। इसके अलावा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख जैसे पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। चर्चा है कि पार्टी आलाकमान नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली की संगठनात्मक जरूरतों को ध्यान में रखने के साथ-साथ अगले वर्ष प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव को भी प्रमुख आधार बनाने पर विचार कर रही थी। इस कारण प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ऐसे नेताओं के नामों की सूची बनाई गई, जिनकी सामाजिक और राजनीतिक स्वीकार्यता दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की राजनीति में भी भाजपा के लिए लाभकारी साबित हो सके।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का नाम भी संभावित दावेदारों में से चयन कर लिया गया है। पंजाबी समुदाय से आने वाले मल्होत्रा लंबे समय से संगठन और चुनावी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। पंजाब और दिल्ली के सामाजिक समीकरणों को देखते हुए उनके नाम को भी रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

बकरीद पर बंगाल से तमिलनाडु तक उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़े लोग, पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 मई 2026। देशभर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु और राजस्थान तक मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने विशेष नमाज अदा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत