सीएएफ के जवान ने की आत्महत्या की कोशिश, खुद को मारी गोली; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जगदलपुर 04 जनवरी 2024। कोंडागांव जिले के कुदुर कैम्प में पदस्थ जवान ने गुरुवार की सुबह अपने सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारियों की टीम आ पहुंचे। वहीं, घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां से बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किये जाने की बात कही जा रही है। घायल जवान वीरेंद्र चिंदा सिहावा नगरी धमतरी का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि 5वीं बटालियन एफ कंपनी में पदस्थ सीएएफ जवान कोंडागांव के कुधूर कैंप में पदस्थ था, गुरुवार की सुबह करीब 7.30 बजे के लगभग अचानक से कैंप में गोली की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद साथी जवान बैरक की तरफ पहुंचे। साथियों ने लहूलुहान हालत में घायल जवान को जमीन पर पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां कोंडागांव एसपी के अलावा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोंडागांव एसपी ने बताया कि जवान ने अपने पेट में गोली मारी है। जवान की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। घायल को बेहतर उपचार के लिये रायपुर रेफर किये जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनावों से पहले 'जातिगत जनगणना' पर कांग्रेस का फोकस, झारखंड में सरना धर्म को देंगे मान्यता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची 04 जनवरी 2024। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने बुधार को झारखंड में जातिगत जनगणना की वकालत की। पार्टी के झारखंड प्रभारी मीर लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की संगठनात्मक ताकत का जायजा लेने के लिए मंगलवार दोपहर यहां पहुंचे।उन्होंने चुनावों की रणनीति पर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी