अमित मिश्रा व सोनिया शुक्ला का म्युज़िक वीडियो “तेरा वार” हुआ लॉन्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 नवंबर 2022। अब म्युज़िक वीडियो एक स्टोरी, एक कॉन्सेप्ट के साथ बनाए जा रहे हैं। इस कड़ी में एक लेटेस्ट सॉन्ग “तेरा वार” जुड़ गया है जो किसी फिल्मी गीत की तरह लग रहा है। अमित मिश्रा न केवल इस वीडियो सॉन्ग के डायरेक्टर और गीतकार हैं बल्कि उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई है। गाने के लिरिक्स बेहद कैची हैं और इसे भी खुद अमित मिश्रा ने लिखा है। मुम्बई में हुए एक शानदार इवेंट में तेरा वार सॉन्ग का म्युज़िक लॉन्च किया गया जहां प्रोड्यूसर अमित मिश्रा के साथ अभिनेत्री सोनिया शुक्ला, एक्टर राजा कुमार हिंदुस्तानी और सिंगर यश कुमार उपस्थित थे। इस मौके पर गेस्ट के रूप में कॉमेडियन राजकुमार कनौजिया भी मौजूद थे जिन्होंने गाने की प्रशंसा की।

इस मौके पर बेहतरीन केक काटकर अमित मिश्रा का जन्मदिन भी मनाया गया। इस गीत को यश कुमार ने बड़ी शिद्दत से गाया है और अमित मिश्रा इसका रैप किसी और सिंगर की आवाज़ में चाहते थे,मगर अन्ततः खुद अमित मिश्रा ने ही रैप पार्ट गाया भी है। देखा जाए तो अमित मिश्रा के कंधों पर कई जिम्मेदारी थी। वह प्रोड्यूसर, वीडियो डायरेक्टर, गीतकार, रैपर और मुख्य ऎक्टर भी हैं। लेकिन अमित मिश्रा मानते हैं कि अगर एक इंसान मल्टी टैलेंटेड है तो एक साथ कई काम करने में हर्ज ही क्या है? गाने के संगीतकार बबल म्युज़िक हैं।

ऎक्ट्रेस सोनिया शुक्ला इस वीडियो की कोरियोग्राफर भी हैं। सिंगर यश कुमार ने भी इस वीडियो में फीचर किया है। गाना उत्तराखंड, खंडाला, मुम्बई की खूबसूरत लोकेशन पर शूट हुआ है। यह वीडियो फिल्मोग्राम के ऑफिशियल चैलन पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

दो भालुओं ने किया युवक पर हमला, पैर और हाथ से मांस नोचकर ले गए, भाई को लहूलुहान हालत में मिला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 23 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो भालुओं ने मंगलवार रात एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान भालुओं ने युवक के पैर और हाथ से मांस नोच लिया। आसपास के ग्रामीणों ने देखा और किसी तरह से भालुओं को वहां से भगाया। […]

You May Like

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार