रूस-यूक्रेन युद्ध के 1 साल पूरे : 3 लाख से ज्यादा मौतें, जी-7 ने आर्थिक मदद बढ़ाकर की 39 अरब डॉलर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 फरवरी 2023। रूस-यूक्रेन युद्ध को आज एक साल पूरे हो गए। 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। तब से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध जारी है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, एक साल के अंदर तीन लाख से ज्यादा लोग दोनों तरफ से मारे जा चुके हैं। इस युद्ध में अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने गुरुवार को यूक्रेन के लिए इस समूह की ओर से आर्थिक सहायता बढ़ाकर 39 अरब डॉलर कर दी है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मार्च तक इस देश को नया वित्तीय पैकेज देने का आह्वान भी किया ताकि उसे रूस के हमले के प्रभाव से निपटने में मदद मिल सके।

क्या कहा जी-7 ने? 
जी-7 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों ने रूसी हमले के एक साल पूरा होने की पूर्व संध्या पर यूक्रेन की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा की। इस बैठक में यूक्रेन के वित्त मंत्री सर्गिई मार्चेंको ने डिजिटल माध्यम से हिस्सा लिया। जी-7 के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के प्रमुख जी20 की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। जी-7 के वित्त मंत्रियों ने एक बयान में कहा, ‘हम आईएमएफ और यूक्रेन से मार्च तक भरोसेमंद, पूर्ण वित्तपोषित, उपयुक्त आईएमएफ कार्यक्रम को सामने लाने की अपील करते हैं।’

बयान के अनुसार जी7 अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर यूक्रेन की अत्यावश्यक लघुकालिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। इसमें कहा गया है, ‘2023 के लिए यूक्रेन सरकार की जरूरतों के आधार पर हमने बजट एवं आर्थिक सहयोग संबंधी अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाकर 39 अरब डॉलर कर दी है।’ जी-7 में फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, कनाडा, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

थाने पर हमले से बैकफुट पर आई पंजाब पुलिस, अब रिहा होगा अमृतपाल का साथी लवप्रीत तूफान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 24 फरवरी 2023। अजनाला थाने पर हमले के बाद पंजाब पुलिस बैकफुट पर आ गई है। एसएसपी अमृतसर ने शुक्रवार को कहा कि लवप्रीत तूफान को रिहा किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने सबूत पेश किए कि वह मौके पर मौजूद नहीं था। हम इसे […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर