दो भालुओं ने किया युवक पर हमला, पैर और हाथ से मांस नोचकर ले गए, भाई को लहूलुहान हालत में मिला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 23 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो भालुओं ने मंगलवार रात एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान भालुओं ने युवक के पैर और हाथ से मांस नोच लिया। आसपास के ग्रामीणों ने देखा और किसी तरह से भालुओं को वहां से भगाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। जब युवक का भाई वहां पहुंचा तो वह खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, रजगामार गांव का रहने वाला जगजीवन पटेल की मानसिक हालत थोड़ी ठीक नहीं है। वह मंगलवार को अपने ससुराल आया हुआ था। यहां से देर रात अकेले ही अपने घर के लिए निकल गया। इस बीच रास्ते में दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। इस पर जगजीवन ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से भालुओं को वहां से भगाया। 

जगजीवन के भाई विनोद ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों के जरिए उसे हादसे के बारे में जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचा तो वहां उसका भाई खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे वाहन का माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका भाई थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है। इस घटना में जगदीश के हाथ और पैर पर गंभीर चोंट आई है। विनोद ने बताया कि वन विभाग ने इलाज के लिए महज 500 रुपये दिए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

अब नक्सलियों की खैर नहीं, सीआरपीएफ ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में तीन ‘फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस’स्थापित किए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 नवंबर 2022। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने नक्सलियों के गढ़ों पर कार्रवाई करने के मकसद से छत्तीसगढ़ और झारखंड के दूरस्थ नक्सली हिंसा प्रभावित इलाकों में तीन नए ‘फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस’ स्थापित किए हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में एक-एक एफओबी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण