भारत के जीरो-शुगर बाज़ार में धमाकेदार एंट्री: थम्स अप एक्सफोर्स बना नया लीडर

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 जून 2025। भारत के आइकॉनिक ब्रांड थम्स अप का नया अवतार — थम्स अप एक्सफोर्स — जीरो-शुगर ड्रिंक्स की दुनिया में तहलका मचा रहा है। युवाओं के लिए खास तौर पर तैयार किया गया यह शुगर-फ्री ड्रिंक लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में था। एक लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग और मार्च में लॉन्च के बाद 25 लाख से ज्यादा यूनिट केस की रिकॉर्ड बिक्री के साथ, थम्स अप एक्सफोर्स अब भारत की डाइट और लाइट बेवरेज कैटेगरी में नंबर वन ब्रांड बन गया है।  पचास साल बाद भी थम्स अप का जोश कम नहीं हुआ है। एक्सफोर्स उन लोगों के लिए है जो अपने नियम खुद बनाते हैं, जोखिम उठाने से नहीं डरते और हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। इसका बोल्ड स्वाद, ज़बरदस्त फिज़ और “ऑल थंडर” वाला जोश, वो सब कुछ देता है जो थम्स अप को खास बनाता है — अब बिना शुगर और बिना कैलोरी के।

लेकिन एक्सफोर्स सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, एक स्टाइल स्टेटमेंट भी है। इसकी मॉडर्न, स्टाइलिश पैकेजिंग इसे “थंडर इन ए कैन” बनाती है। ये उन लोगों के लिए है जो ज़िंदगी को पूरी ऊर्जा और जुनून के साथ जीते हैं — बिना किसी समझौते के। कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया की कैटेगरी हेड – स्पार्कलिंग फ्लेवर्स, सुमेली चटर्जी ने कहा, “थम्स अप एक्सफोर्स के साथ हमारा मकसद है बदलते यूथ ट्रेंड्स को समझना। आज की युवा पीढ़ी बिना समझौता किए असली और बोल्ड अनुभव चाहती है। इसी सोच के साथ हम थम्स अप की विरासत को एक नए मुकाम पर ले जा रहे हैं और जीरो-शुगर कैटेगरी में मजबूती से कदम रख रहे हैं। मार्केट में उतरने के बाद से एक्सफोर्स तेजी से भारत के सबसे बड़े डाइट और लाइट ड्रिंक बनने की ओर बढ़ रहा है। यह इस बात का सबूत है कि ब्रांड अपने उपभोक्ताओं की पसंद को समझता है, और उन्हें ऐसा अनुभव देता है जो न सिर्फ ताज़गी से भरपूर है, बल्कि हर घूंट में जोश भी भर देता है।

तो अब तैयार हो जाइए — एक कैन खोलिए और थम्स अप एक्सफोर्स के साथ पिएं बोल्डनेस का असली स्वाद। पूरा थंडर, कोई समझौता नहीं।

Leave a Reply

Next Post

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ करेगा निवेशकों को मालामाल

शेयर करे₹12,500 करोड़ का आईपीओ 25 जून, 2025 खुलेगा (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 जून 2025। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का इक्विटी शेयरों का आईपीओ 25 जून, 2025 को खुलेगा। एंकर इनवेस्टर के लिए बिडिंग 24 जून, 2025 को होगी, और ऑफर 27 जून, 2025 को बंद होगा। निवेशक कम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप