बोरसी बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की घटना दुःखद : सीएम विष्णुदेव साय

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 25 मई 2024। सीएम विष्णुदेव साय ने बोरसी बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने X पर लिखा , बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।

6 घायल मजदूर रायपुर मेकाहारा में भर्ती

बता दें कि बेमेतरा में स्थित बोरसी की स्पेशल ब्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा भेजा गया है। इस धमाके के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल ब्लास्ट होने के कारण अज्ञात है। घटना की सुचना मिलते ही बेरला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं।

वहीं अब बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। गृमहंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, बेमेतरा के पिरदा गांव में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है। अभी कितने लोगों की मौत हुई ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन जितनी कम जनहानि हो उतना ही अच्छा है। साथ ही विजय शर्मा ने कहा कि, प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों ने किया आवागमन बाधित, कल बीजापुर बंद का आह्वान कर सड़क काटे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 25 मई 2024। छत्तीसगढ़ सरकार की बातचीत की पहल को धत्ता बताते हुए नक्सली अपने विकास विरोधे एजेंडे को अंजाम देने में जुटे हुए हैं. इस कड़ी में पीडिया मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए आवापल्ली से उसूर जाने वाली सड़क को काटकर बैनर-पोस्टर के जरिए […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस