कांकेर में बीएसएफ और डीआरजी जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया, रायफल बरामद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 12 जून 2023। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को  मार गिराया। मौके पर जवानों ने एक रायफल भी बरामद की है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान पहुंचे थे। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बस्तर आईजी पी सुंददराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

हथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर रवाना हुए थे जवान
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को छोटेबेठिया क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी और बीएसएफ 132 बटालियन के जवानों को संयुक्त रूप से कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुण्डा एवं कालपर की ओर ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

बीनागुंडा के पास घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग की
गश्त के दौरान जवान आगे बढ़ रहे थे, तभी सुबह करीब 7 बजे बीनागुंडा के पास घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग शुरू की। इसमें एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है। 

इसी इलाके में कुछ दिन पहले नक्सलियों ने की थी आगजनी
वहीं शव के पास जवानों को 303 बोर की एक राइफल भी बरामद हुई है। अभी तक मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जवान उसका शव लेकर लौट रहे हैं। पांच दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने कई वाहनों में आग लगा दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर यहां नक्सली गतिविधियां बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में 'जल मितान-युवा उद्यमी' उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 जून 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में जल-जीवन मिशन और यूनिसेफ के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में ‘जल मितान-युवा उद्यमी’ उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान