भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता की आवाज़ है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय पर शंकराचार्य ही सवाल उठा रहे है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 16 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के पश्चात, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत हुई जिसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से हम सभी इस यात्रा में शामिल हुये और राहुल गाँधी के अगुवाई में यात्रा प्रारंभ हुई जिसने देशभर के कांग्रेस नेता और हज़ारो आम नागरिक जन मौजूद रहे। मणिपुर के इम्फ़ाल से लेकर मुंबई तक 6700 किमी गुजरेगी, 20 मार्च को समापन होगा और ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। निश्चित रूप से हमारे नेता राहुल गांधी की इस यात्रा से देश में नया बदलाव होगा एक नया संदेश जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रभाव देश के गरीब, युवा, माता-बहनो को न्याय दिलाने की यात्रा है। हमारे नेता राहुल गांधी पहुंचेगे और उन सब की भावनाओ सुनेंगे और उनसे चर्चा करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में न्याय का एजेंडा बनाकर जनता के बीच चुनाव में जायेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर में ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का आदि गुरु शंकराचार्य भी विरोध कर रहे है, उनका कहना है कि राम मंदिर का निर्माण अधूरा है, पूर्ण मंदिर निर्माण में अभी काफ़ी समय है फिर इतनी जल्दबाजी क्यो की जा रही रही है? मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का उचित समय रामनवमी है तो इसी दिन ही होना चाहिये। भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोजगार के मुद्दे पर, महंगाई के मुद्दे पर, देश की सुरक्षा के मुद्दे पर, बहुत सारे मुद्दे को लेकर चुनाव में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है इसलिये राम मंदिर के नाम से प्रोपोगंडा कर देश की जनता के भावनाओं से खेल कर चुनाव लड़ना चाहते है। कांग्रेस पार्टी के लिये राम मंदिर चुनाव का मुद्दा नहीं आस्था का विषय है। देश की जनता को आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दो से जूझ रही है, इस पर भाजपा और मोदी सरकार मौन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो राहुल गाँधी के अगुवाई में जनता के हितो के लिये जनता के बीच निकली जिसका उद्देश जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है इसलिये यह यात्रा सफल और ऐतिहासिक होगी।

Leave a Reply

Next Post

ठंड-कोहरे का कहर: 10 से अधिक राज्यों में तीन दिन बारिश के आसार; 400 उड़ानें प्रभावित,100 ट्रेनें भी लेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 16 जनवरी 2024। उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी धूप के बावजूद शीतलहर के कारण ठंड में कमी नहीं आई। घने कोहरे की वजह से दिल्ली में 400 से अधिक घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें व 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। 68 उड़ानों को […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान