कोहली, धोनी और रोहित का ब्लू टिक ट्विटर ने हटाया, लिस्ट में सचिन-बाबर और रोनाल्डो का भी नाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 21 अप्रैल 2023।  दिग्गज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू समेत भारत के शीर्ष खेल सितारों ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ गंवा दिया है जिससे उनकी पहचान सत्यापित होती थी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिरूपण और ‘स्पैम’ से बचने के लिए पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और अपने क्षेत्र की हस्तियों को ब्लू टिक मुफ्त में प्रदान किया जाता था। टि्वटर ने हालांकि ने गुरुवार को उन खातों से ब्लू टिक हटा दिए जो इस सेवा के लिए मासिक सदस्यता का भुगतान नहीं करते हैं। ट्विटर को पिछले साल टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खरीदा था। ट्विटर ने बुधवार को अपने सत्यापित आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया था,‘‘ हम कल 20 अप्रैल से सत्यापित चेकमार्क्स (ब्लू टिक) को हटा रहे हैं।

तेंदुलकर, कोहली और सिंधू के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा, ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल, नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया, पहलवान विनेश फोगाट, दो बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निकहत ज़रीन, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री, पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश उन कई भारतीय खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने ट्विटर पर से अपना ब्लू टिक गंवा दिया है। 

टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर और राफेल नडाल, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और किलियन एम्बाप्पे और बास्केटबॉल के दिग्गज स्टीफन करी का खाता भी अब ट्विटर पर सत्यापित नहीं है। ट्विटर पर अब केवल उन्हीं व्यक्तियों और संगठनों का खाता सत्यापित है जो इसके लिए भुगतान करते हैं। ट्विटर का ब्लू टिक वेब पर लेने के लिए 650 और मोबाइल पर लेने के लिए 900 रुपए का मासिक भुगतान करना होता है।

Leave a Reply

Next Post

‘हाथी मेरे साथी’ का अब होगा भोजपुरी अवतार, केरल के जंगलों में शूटिंग की तैयारियां शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 21 अप्रैल 2023। नफरत की दुनिया को छोड़ के प्यार की दुनिया में, खुश रहना मेरे यार…’ आज भी यह गीत जब सुनने को मिलता है तो आंखों में आंसू आ जाते है। मोहम्मद रफी का गाया यह फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ का गाना है […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान