दिल्ली सरकार बुजुर्गों को मुफ्त कराएगी अयोध्या की यात्रा

शेयर करे

केजरीवाल बोले- मैं हनुमान के साथ-साथ राम का भी भक्‍त हूं

गिनाए ‘राम राज्‍य’ के 10 सिद्धांत, कहा- इन्‍हें फॉलो करेंगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 10 मार्च 2021। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे भगवान राम के भक्‍त हैं। विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि वे हनुमान के भक्‍त हैं और हनुमान रामचंद्र जी के… तो इस नाते वे रामचंद्र जी के भी भक्‍त हुए। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले छह सालों में दिल्‍ली के भीतर ‘राम राज्‍य’ लाने की कोशिश की है। दिल्‍ली सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि अयोध्‍या में भव्‍य मंदिर बनने के बाद, सरकार बुजुर्गों को मुफ्त में दिल्‍ली से अयोध्‍या दर्शन के लिए ले जाएगी।

मैं व्‍यक्तिगत तौर पर हनुमान जी का भक्‍त हूं। हनुमान जी रामचंद्र जी के भक्‍त हैं तो उस नाते मैं हनुमान जी और श्रीरामचंद्र जी, दोनों का भक्‍त हुआ। प्रभु श्रीराम अयोध्‍या के राजा थे। उनके शासनकाल में… कहते हैं कि सबकुछ बहुत अच्‍छा था। सब लोग सुखी थी। किसी को किसी प्रकार का दुख नहीं था। हर प्रकार की सुविधा थी। उसे ‘राम राज्‍य’ कहा गया। ‘राम राज्‍य’ एक अवधारणा है। रामचंद्र जी भगवान थे, हम उनके सामने एक तुच्‍छ प्राणी हैं। हम तो तुलना भी नहीं कर सकते लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर हम अगर उनके ‘राम राज्‍य’ की अवधारणा के रास्‍ते पर चलकर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा।

केजरीवाल ने गिनाए ‘राम राज्‍य’ के 10 सिद्धांत

सीएम ने कहा, “प्रभु श्रीराम से प्रेरणा लेकर ‘राम राज्‍य’ की अवधारणा को दिल्‍ली के अंदर पूरी साफ नीयत से लागू करने के लिए पिछले छह साल से हम प्रयासरत हैं। हमने एक तरह से राम राज्य के 10 सिद्धांत बनाए हैं।” केजरीवाल ने जो 10 सिद्धांत गिनाए, वो इस प्रकार हैं:

  1. कोई भूखा ना सोए
  2. बच्चों को अच्छी शिक्षा
  3. सभी को बेहतर इलाज
  4. 24×7 मुफ्त बिजली
  5. सभी को मुफ्त पानी
  6. सभी को रोजगार
  7. बेघरों को मकान
  8. महिलाओं को सुरक्षा
  9. बुजर्गों को सम्मान
  10. सभी को समान अधिकार

केजरीवाल ने कहा, “पिछले 1 साल में देश और दिल्ली ने कोरोना महामारी का सामना किया। नेता चाहे कितनी भी तारीफ कर ले लेकिन अस्पताल में इलाज तो डॉक्टर्स ने किया। हम और सदन दिल से डॉक्टर्स, नर्सेस, फ्रंटलाइन वारियर्स और वैज्ञानिकों का धन्यवाद करते हैं।”

Leave a Reply

Next Post

तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           देहरादून 10 मार्च 2021। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत ने शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य में शुरू हुआ सियासी उठापटक भी खत्म हो गया है। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला